Glamon Mrs India 2022: शिवांगी ने जीता ग्लैमोन मिसेज इंडिया का खिताब, 60 सुंदरियों को हराकर पहना ताज

Madhya Pradesh: थाईलैंड में आयोजित ग्लैमोन मिसेज इंडिया में भोपाल की शिवांगी पांडेय ने ताज अपने नाम किया है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-09-23 12:00 GMT

शिवांगी ने जीता ग्लैमोन मिसेज इंडिया का खिताब

Glamon Mrs India 2022: मध्यप्रदेश के लिए खुशी की खबर है। एक बार फिर एमपी अपना परचम विदेशी धरती पर लहराया है। थाईलैंड में आयोजित ग्लैमोन मिसेज इंडिया 2022 (Glamon Mrs India 2022 in Thailand) के परिणाम आ चुके हैं। भोपाल की शिवांगी पांडेय (Shivangi Pandey of Bhopal) ने ग्लैमोन मिसेज इंडिया 2022 का ताज अपने नाम किया है। शिवांगी 60 सुंदरियों को पछाड़कर जीत हासिल की है। और विजेता बनीं हैं। शिवांगी इंटीरियर डिजाइनर, ड्रेस डिजाइनर, रिलेशनशिप काउंसलर, गीत लेखक, इवेंट प्लानर के रूप में काम करती हैं।

फरवरी 2022 में शिवांगी का हुआ था चयन

बता दें, फरवरी 2022 में शिवांगी का चयन प्रतिष्ठित ग्लैमोन मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट 2022 (Glamone Mrs India Contest 2022) में हुआ था। थाईलैंड के फुकेत में 20 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में शिवांगी पहले नंबर पर रहीं। देशभर से चयनित प्रतिभागियों के बीच सैकड़ों प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल कर शिवांगी पांडे ग्लैमोन मिसेज इंडिया (Glamon Mrs India 2022) का ताज हासिल करने में कामयब हुई।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जन्मी शिवांगी पांडे शादी के बाद भोपाल आ गईं थीं। शिवांगी के पति राजेश हेनरी मध्यप्रदेश शासन के आबकारी विभाग में अपर आबकारी आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं। शिवांगी ने साल 2010 में भोपाल में शौकिया तौर पर ड्रेस डिजाइनिंग की शुरुआत की। 2013 से 2019 में रीवा में रिलेशनशिप काउंसलर के रूप में काम करना शुरू किया। उन्होंने कई परिवारों को टूटने और कई लोगों के आत्महत्या की कोशिश करने से बचाया था। उनकी इस पहल की बहुत सराहना हुई थी। हर कोई उनसे जुड़ना चाहता था। समाज के कार्यों में अहम योगदान रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर घर मे खुशी का माहौल बना हुआ है।

Tags:    

Similar News