Madhya Pradesh: शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने मांगी सार्वजनिक माफी, लेकिन साथ ही लगाया ये आरोप

मध्य प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मैंने वह बात विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारियों के लिए बोली थी। अगर इसके बाद भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है या दुख हुआ है तो मैं अपने बयान के लिए क्षमा मांगता हूं।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-11-28 11:26 GMT

मध्य प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह। (Social Media)

Madhya Pradesh: शिवराज सरकार (Shivraj Government) में खाद्य आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह (Minister Bisahu Lal Singh) का विवादों से पुराना नाता है। कांग्रेस का साथ छोड़कर बिसाहूलाल सिंह (Minister Bisahu Lal Singh) ने 2020 में बीजेपी का दामन थामा था। इसके बाद सिंह इनके कई विवादित बयान सामने आए हैं। शहडोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिसाहूलाल सिंह (Minister Bisahu Lal Singh) ने फिर से विवादित बयान दिया था, जिसको लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Minister Bisahu Lal Singh) ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है।

बिसाहूलाल (Minister Bisahu Lal Singh) ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मेरे विधानसभा क्षेत्र का प्रोग्राम था। मैंने वह बात विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारियों के लिए बोली थी। प्रदेश के लोगों के संबंध में मैंने कोई बात नहीं बोली। न ही मैंने किसी जाति के बारे में कुछ बोला। अगर इसके बाद भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है या दुख हुआ है तो मैं अपने बयान के लिए क्षमा मांगता हूं। मैं हमेशा महिलाओं का सम्मान करता रहा हूं।'

क्या था विवाद

दो दिन पहले अनुपपूर में नारी शक्ति सम्मेलन (women power conference) में बिसाहूलाल (Minister Bisahu Lal Singh) संबोधित कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए। ग्रामीण महिलाएं तो खूब काम करती हैं। ठाकुर-ठकार जैसे लोग अपनी महिलाओं को कोठड़ी में बंद करके रखते हैं। उन्हें पकड़कर बाहर लाने की जरूरत है। तभी महिलाएं भी आगे आ सकेंगी। इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। वहीं, इस मसले पर उनका काफी विरोध हो रहा था। करणी सेना ने तो उनका मुंह काला करने की धमकी तक दे दी थी।  

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News