Bhopal: विधायक रामबाई ने कलेक्टर से की बदसलूकी, IAS एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- ये बर्दास्त से बाहर

Bhopal: भोपाल के दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई सिंह परिहार ने दमोह कलेक्टर को सबके सामने कहा-आंखें फूट गई क्या? कलेक्टर हो कि ढोर।

Update: 2022-10-01 09:37 GMT

भोपाल: विधायक रामबाई ने कलेक्टर से की बदसलूकी, IAS एसोसिएशन हुआ नाराज

Bhopal: भोपाल के दमोह जिले के पथरिया विधानसभा (Patharia Assembly) से विधायक रामबाई सिंह परिहार (MLA Rambai) एक बार फिर विवादों से घिर गई हैं। उन्होंने दमोह कलेक्टर को सबके सामने कहा-आंखें फूट गई क्या? कलेक्टर हो कि ढोर। कलेक्टर के लिए बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्दों का प्रयोग भी किया है। इस पर मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन (Madhya Pradesh IAS Association) ने इस घटना को लेकर आपत्ति जताई है।

आईएएस एसोसिएशन ने बयान जारी कर कहा कि दमोह ज़िले में हुई घटना का एसोसिएशन ने संज्ञान लिया है। राज्य शासन के सभी अधिकारी आम नागरिकों को सुगमता से सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नागरिकों को सेवा प्रदान करने में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के मध्य समन्वय भी महत्वपूर्ण है। और इसमें एक दूसरे से पारस्परिक सम्मान का व्यवहार आवश्यक है। विधायक महोदया से हुए संवाद में एशोसिएशन दमोह कलेक्टर के संयम और व्यवहार की प्रशंसा करती है। विधायक महोदया का व्यवहार भी उनके पद की मर्यादा के अनुरूप होना चाहिये था। एसोसिएशन का मानना है कि, उनके द्वारा उपयोग में लाए गए अपशब्द उनके पद की मर्यादा के विपरीत तथा स्वीकार करने योग्य नहीं है।'

विधायक रामबाई सिंह ने कलेक्टर के लिए आपत्तिजनक शब्द उपयोग किए

बता दें, पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे। यहां पर बहुत सारी महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंची थीं। विधायक रामबाई को इस बात पर गुस्सा आया, तो वह उन महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। इसके बाद कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और फिर उनका गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने महिलाओं की समस्याएं बताई, तो कलेक्टर ने नियमों का हवाला देकर कार्रवाई करने की बात कही। कलेक्टर ने बार-बार चेक करा लेंगे जैसे शब्दों का उपयोग किया, तो विधायक भड़क गई और उन्होंने अपना आपा खोते हुए कलेक्टर के लिए ढोर, बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्द उपयोग किए।

विधायक रामबाई ने गुस्से में कलेक्टर से कहा कि तुझे 2 रुपए की अक्ल नहीं है

विधायक रामबाई ने गुस्से में कहा कि क्या आपकी आंखें फूट गई है, या फिर आप ढोर हो? उन्होंने कलेक्टर से कहा कि तुझे 2 रुपए की अक्ल नहीं है। हमारे मुखिया ने कैसे-कैसे भूतों को कलेक्टर बना दिया है। इस मामले में कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य का कहना है कि विधायक ने पूरे प्लानिंग के साथ यह हरकत की है। इसलिए वह उनके खिलाफ एफआईआर करा रहे हैं। उन्होंने एसपी को इस मामले की जानकारी दे दी है। बता दे, विधायक की किरकिरी हो रही है।

Tags:    

Similar News