Rewa News: रीवा में आग लगने से माँ-बेटे की मौत, बंद कमरे के अंदर तड़प-तड़प तोड़ा दम

Rewa News: एमपी के रीवा में आगजनी की घटना के बाद हड़कंप मच गया है। आग लगने से मां और 1 साल के बेटे की मौत हो गई। बताया गया कि हादसे के समय महिला खाना बना रही थी, तभी आग फैल गई।

Update: 2023-01-16 12:40 GMT

रीवा: आग लगने से माँ बेटे की मौत, बंद कमरे के अंदर तड़प तड़प तोड़ा दम

Rewa News: एमपी के रीवा में आगजनी की घटना के बाद हड़कंप मच गया है। आग लगने से मां और 1 साल के बेटे की मौत हो गई। बताया गया कि हादसे के समय महिला खाना बना रही थी, तभी आग फैल गई। ये घटना जिले के मनगवां बस्ती की है। पुलिस के मुताबिक, अमित वर्मा की पत्नी अंजना वर्मा 25 वर्ष है और उसके बेटे अर्पित वर्मा के शव को बरामद कर लिया गया है।

आगजनी की घटना के कारणों का पता नही चल पाया है कि आखिर आग लगी कैसे लगी। मनगवा पुलिस पूरे मामले में एक एक पहलू को जांच कर रही प्रथम दृष्टया यह मामला गैस सिलेंडर से आग लगने से हुआ है।

मां और बेटे की जलकर मौत

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। वहीं स्थानीय लोगों को जब पता चला कि एक घर से धुआं एवं आग की लपटें उठ रही है तो लोगों ने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी और पब्लिक इकट्ठे होकर उस घर का दरवाजा बाहर तोड़कर के घर के अंदर दाखिल हुए और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी विकराल रूप धारण कर चुकी थी कि जिसमे मां और बेटे की बुरी तरह से जलकर मौत हो चुकी थी।

दावा है कि मनगवां बस्ती के पास पुराने हॉस्पिटल के पीछे रहने वाली अंजना कच्चे घर में खाना बना रही थी। बच्चा भी साथ था। आग लगने के बाद पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। मलबे से मां-बेटे का शव निकाल लिया गया है।

गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज की संभावना

मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से कच्चे घर का छप्पर हटाया गया। दोनों के शव मिट्टी के बीच फंसे मिले। गैस सिलेंडर सुरक्षित है। पाइप में लीकेज की बात हो सकती है। उधर, परिवार का कहना है कि चूल्हे पर खाना बनता है। इमरजेंसी के लिए सिलेंडर रखा था। कल ही भराया थे। घर के जिस कमरे में महिला खाना बना रही थी।

Tags:    

Similar News