Rewa News: 8 वर्षीय बच्ची की अस्मत लूटने से पहले मां पहुंची, आरोपी अपने मंसूबे में हुआ नाकाम

Rewa News: मां अपने 8 साल की बच्ची को लेकर पहाड़ी पर गई हुई थी। मां काम में लग गई और बच्ची वही खेल रही थी।

Update: 2022-11-19 14:55 GMT

Mother reached before robbing the 8 year old girl the accused failed in his plan (Social Media)

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बुलडोजर अभियान का भी दरिंदों को खौफ नहीं रहा। दरिंदे अपनी दरिंदगी से बाज नहीं आ रहे हैं। बुलडोजर चलने के बाद भी कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। एक ऐसा ही मामला गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के रायपुर थाना अंतर्गत आया है जहां 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ जंगल में ले जाकर दरिंदगी करने का प्रयास किया गया।

जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय बच्ची के साथ आरोपी ने दरिंदगी का प्रयास किया। इस दौरान बच्ची की चीख सुनकर मां पहुंच गई और आरोपी भाग निकला। मां अपने 8 साल की बच्ची को लेकर पहाड़ी पर गई हुई थी। मां काम में लग गई और बच्ची वही खेल रही थी। इसी बीच गांव का रमेश नामक आरोपी युवक पंहुच गया और बच्ची को पकड़ कर झाड़ियों के बीच ले गया। जहाँ उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

इस दौरान बच्ची चिल्लाती हुई शोर मचाई और काम में लगी उसकी मां आवाज सुनकर झाड़ियों को ओर पहुच गई। जहां आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। गनीमत रही कि बच्ची की चीख सुनकर मां बिना समय गंवाए झाड़ियों के बीच पंहुच गई अन्यथा आरोपी अपने मनसूबें में कामयाब हो जाता।

घटना के खिलाफ मां अपनी बच्ची को लेकर रायपुर कर्चुलियान थाना पहुची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर कर्रवाई कर रही है। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों के खिलाफ फांसी की सजा का कानून बनाया गया है, लेकिन हवस के भूखें ऐसे दरिद्रों में कानून का भी भय नही हो पा रहा है। जिसके चलते मासूम ऐसे दरिंदो का शिकार हो रहा है।

Tags:    

Similar News