MP Board Result 2022: सबसे पहले रिज़ल्ट यहाँ देखें, चेक करें ये वेबसाइट

MP Board Result 2022: 29 अप्रैल 2022 को, दोपहर 1.00 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी का रिजल्ट किया जाएगा घोषित

Written By :  Rajat Verma
Published By :  Monika
Update: 2022-04-29 02:23 GMT

10वीं और 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणम (photo: social media ) 

MP Board Result 2022: आज 29 अप्रैल 2022 को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (MPBSE) का 10वीं और 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणम दोपहर करीब 1 बजे जारी किया जाएगा।

परीक्षा परिणम घोषित किए जाने की जानकारी मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्विटर के ज़रिए दी। विभाग ने अपने आधिकरिक ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि-"आने वाला है रिजल्ट। 29 अप्रैल 2022 को, दोपहर 1.00 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी का रिजल्ट किया जाएगा घोषित।"

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 20 फरवरी के बीच प्रदेशभर में आयोजित हुई थीं। जिसके तहत कुल 18 लाख से अधिक छात्र/छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी है, जिनका परिणाम आज दोपहर 1 बजे घोषित होना है।

मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणम शुक्रवार को राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार करेंगे, जिसके बाद मंत्री द्वारा रिजल्ट जारी करने के पश्चात ही सभी छात्र/छात्राएं आसानी से अपना रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकेंगी।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आप एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं।

रिजल्ट जांचने के लिए सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं तथा इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित विकल्पों में से 10वीं अथवा 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद अब अपना रोल नंबर और अन्य मांगों गयी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। अंतिम सबमिट करते ही आपका एमपी बोर्ड 10वीं तथा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आपको वेबपेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।

शुक्रवार को मध्य प्रदेश बोर्ड का 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के मद्देनज़र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद और मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुविधा और समस्या के निवारण हेतु एक हेल्पलाइन नंबर 1800 233 0175 जारी किया है, जिसके द्वारा कोई भी छात्र परामर्शदाता से बात कर सकता है।

Tags:    

Similar News