मंत्री उषा ठाकुर की अजब गजब शर्त, सेल्फी खिंचवाने के लिए देने होंगे 100 रुपये

पर्यटन मंत्री ने उषा ठाकुर का कहना है कि उनके साथ सेल्फी लेने के लिए 100 रुपए जमा कराने होंगे। उन्होंने ये बड़ा फैसला इस लिए लिया है क्योंकि कई बार सेल्फी के चक्कर में लोगों की भीड़ जमा हो जाती है।

Newstrack :  Network
Published By :  Monika
Update: 2021-07-19 07:27 GMT

मंत्री उषा ठाकुर (फोटो : सोशल मीडिया ) 

मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने उषा ठाकुर ने एक अजब गजब ऐलान किया है। उनका कहना है कि उनके साथ सेल्फी लेने के लिए 100 रुपए जमा कराने होंगे। उन्होंने ये बड़ा फैसला इस लिए लिया है क्योंकि कई बार सेल्फी के चक्कर में लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इस चक्कर में उन्हें किसी भी ख़ास कार्यक्रम में पहुंचने में देरी हो जाती है। जिसके चलते उन्होंने ऐसा फैसला लिया।

यही नहीं मंत्री उषा ठाकुर ने या भी बताया कि जो लोग सेल्फी लेना चाहते हैं वो 100 रुपए शुल्क मंडल कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष के पास जमा करा देगा। ये राशिसंगठन के काम आ सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि फूलों से स्वागत करने के बजाए किताबे दे सकते हैं। ये ऐसे पहली मंत्री नहीं हैं जिन्होंने ऐसी शर्त रखी हो। उनसे पहले 2015 में विजय शाह ठाकुर के कैबिनेट सहयोगी ने भी ऐसी ही शर्त रखी थी। जिसके लिए 10 रुपए का दान करने को कहा था।

उषा ठाकुर का विवादो से सम्बन्ध 

मध्य प्रदेश , इंदौर की जन्मी BJP उषा ठाकुर मिडिल क्लास फैमिली से तालुक रखती हैं। उन्होंने बचपन से ही कविता और हिंदी साहित्य में रुचि दिखाई बाद में इतिहास में एमए किया। उषा ठाकुर कई विवओं का भी हिस्सा रही है उन्होंने नवरात्र गरबा स्थलों जिसमें से मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध की बात कही थी उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए उनके साथ चाल चलते हैं। यही नहीं उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के सभी गरबा आयोजकों से अपने मतदाता पहचान पत्र का इस्तेमाल करके सभी आने वालों की पहचान सत्यापित करने का भी आग्रह किया।

Tags:    

Similar News