MP News : रीवा में बड़ा हादसा, बोरवेल के 60 फीट गहरे गड्ढे में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

MP News : मध्य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार (12 अप्रैल, 2024) को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक गांव में अपने दोस्तों के साथ खेत में बच्चा मासूम बच्चा खेल रहा था कि अचानक बोरवेल के गड्ढे में गिर गया है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-12 17:32 GMT

रीवा में बड़ा हादसा, बोरवेल के 60 फीट गहरे गड्ढे में गिरा मासूम (Photo - Social Media)

MP News : मध्य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार (12 अप्रैल, 2024) को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक गांव में अपने दोस्तों के साथ खेत में बच्चा मासूम बच्चा खेल रहा था कि अचानक बोरवेल के गड्ढे में गिर गया है। यह बोरवेल 140 फीट गहरा बताया जा रहा है। बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मध्य प्रदेश में जनपद रीवा के जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव निवासी विजय आदिवासी का छह वर्षीय बेटा मयूर उर्फ मयंक शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे खेत में अपने साथी बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह खेत में खुले पड़े बोरवेल में अचानक गिर गया। इसे घटना को लेकर साथी बच्चे सहम गए। वहीं, बच्चे गिरने की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई, उनके हाथ-पांव फूल गए हैं। परिजनों में आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।

140 फीट गहरा है बोरवेल का गड्ढा

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है। बच्चे को गड्ढे से सकुशल निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, हालांकि मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी आ रही है। बताया जा रहा है कि बच्चा जिस बोरवेल के गड्ढे में गिरा है, वह 140 फीट गहरा है, लेकिन वह 60 फीट की गहराई में जाकर फंस गया है।

पुलिस-प्रशासन की ओर से बच्चे को सकुशल बचाने के लिए अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि बच्चा बोरवेल में फंसा है, वह हलचल कर रहा है। मौके पर ऑक्सी सिलेंडर के साथ ही कैमरे के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Tags:    

Similar News