जब कार्यक्रम में मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

मध्यप्रदेश के ऊर्जी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अचानक एक मंच से गिर गए। ये हादसा ऊर्जी मंत्री के साथ उस वक्त हुआ जब वह एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। प्रद्युम्न सिंह तोमर को गिरता देख कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। नेता और कार्यकर्ता मदद के लिए उनकी तरफ तौड़ पड़े। उन्हें अंदरूनी चोट आई है।

Newstrack :  Priya Panwar
Update: 2021-07-01 09:48 GMT

कार्यक्रम के दौरान मंच से गिरे एमपी के ऊर्जा मंत्री 

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ऊर्जी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अचानक एक मंच से गिर गए। ये हादसा ऊर्जी मंत्री के साथ  उस वक्त हुआ जब वह एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। प्रद्युम्न सिंह तोमर को गिरता देख कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। नेता और कार्यकर्ता मदद के लिए उनकी तरफ तौड़ पड़े।  उन्हें अंदरूनी चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर के एक सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे। यहां राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के दफ्तर के उद्घाटन का कार्यक्रम हो रहा था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा भी मंच पर मौजूद थे। मंच करीब 10 फुट चौड़ा था जिस पर करीब 25 लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गिर गए।

गोरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब प्रद्युम्न सिंह चर्चा में आएं हो। वह हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। वो अपने सफाई अभियान के लिए भी जाने जाते हैं।  दो दिन पहले ही उन्होंने उन्होंने बिजली विभाग के दफ्तर के बाहर ट्रांसफार्मर के पास जंगली घास देखी तो उन्होंने उसे खुद ही उखाड़ दिया था। यही नहीं सरकारी दफ्तरों में शौचालयों में गंदगी देखकर उसे भी साफ कर देते हैं।

Tags:    

Similar News