MP Road Accident: MP में दर्दनाक सड़क हादसा, 14 की लोगों की मौत, 21 घायल

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडोरी से दर्दनाक घटना सामने आई है, सड़क हादसे में 14 लोगों की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई और करीब 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-02-29 03:14 GMT

MP Road Accident (Pic: Social Media)

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबिक 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनकी हालात गंभीर बतायी जा रही है। इसके अलावा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक डिंडोरी के शहपुर थाना व बिछिया पुलिस चौकी के पास बड़झर घाट में एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा पिकअप गाड़ी का ब्रेक फेल होने के बाद हुआ। मरने वालों में 9 पुरूष पांच महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में 9 पुरूष और 12 महिलाएं शामिल हैं।

सीएम ने जताया शोक 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त किया है। सीएमओ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया गया है कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रहीं हैं।

  

Tags:    

Similar News