MP News: उमरिया में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 प्रशासनिक अधिकारियों की मौके पर मौत, लौट रहे थे पार्टी मनाकर

MP News: मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में मारे गए सभी लोग प्रशासनिक अधिकारी हैं। यह हादसा घुनघुटी चौकी के पास हुआ है।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-09-25 05:26 GMT

MP News (सोशल मीडिया)  

MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल से एक दिन दहला देने वाली खबर आमने आई है। शहडोल स्थित उमरिया हाईवे पर एक कार पेड़ से टकरा गई है। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों को मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुसिल घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में मारे गए सभी लोग प्रशासनिक अधिकारी हैं।

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा

यह सड़क हादसा शहडोल के घुनघुटी चौकी के पास हुआ है। इस कार हादसे में हादसे में 5 प्रशासनिक अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार के साथ पेड़ से टकराई है, जिसके चलते इन सभी प्रशासनिक अधिकारियों की मौत हो गई है। इस भीषण सड़क हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी मृतकों के शव जिले के पाली में रखे गए हैं।

मृतकों की पहचान की जा रही

घटनास्थल पर पहुंची उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायूड ने कहा कि इस सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। सभी मृतकों की पहचान की जा रही है कि वह कहां से हैं? इस कार एक्सीटेंड की वजह से कुछ देर के लिए ट्रैफिक रुक गया था, वह फिर से चालू कर दिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद है। आगे की जानकारी हासिल की जा रही है।

शहडोल के रहने वाले मृतक

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात शहडोल की सीमा से लगे उमरिया जिले के पाली हुई इस रोड हादसे में मारे गए लोगों में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी,लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे सहित पांच लोग शामिल हैं। सभी मृतक शहडोल के रहने वाले थे। तीन लोगों ने तो मौके पर दाम तोड़ दिया था, जबकि दो लोगों की मौत जिला चिकित्सालय शहडोल पहुंचने के दौरान हो गई थी।

हादसे में कार हुई चकनाचूर

हादसे में मारे गए सभी पांचों मृतक अधिकारी मदारी ढाबे से जन्म दिन की पार्टी मानकर शहडोल वापस लौट रहे थे। तब भी उनकी कार अनियंत्रित हो गई और वह पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए और आग तक लग गई थी। सभी शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा जाएगा।

मृतक अधिकारियों के नाम

पुष्पेंद्र त्रिपाठी

अवनीश दुबे

प्रकाश जगत

अमित शुक्ला

दिनेश सारिवान

Tags:    

Similar News