भोपाल में NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, नई शिक्षा नीति का कर रहे थे विरोध

नई शिक्षा नीति के विरोध में आज कांग्रेस की स्टूडेंट विंग NSUI ने मुख्यमंत्री आवास के पास प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर तब लाठियां भांजी

Update: 2021-11-25 08:42 GMT

नई शिक्षा नीति के विरोध में आज कांग्रेस की स्टूडेंट विंग NSUI ने मुख्यमंत्री आवास के पास प्रदर्शन करने जा रहे थे। पुलिस के रोके जाने पर भीड़ उग्र हो गई, जिसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर तब लाठियां भांजी जब वो बढ़ती बेरोजगारी और फीस वृद्धि का विरोध करने के लिए मुख्यमंत्री निवास की तरफ जा रहे थे।

बता दें कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता आज गुरुवार को प्रदर्शन के मकसद से मुख्यमंत्री निवास की ओर से जा रहे थे। उन्हें पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर ही रोक लिया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। इससे पहले कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संबोधित किया था।


एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले कांग्रेस दफ्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को जुटना था। इस कार्यक्रम को मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने संबोधित किया। इसके अलावा कुछ और लोगों ने अपने विचार रखे। 


Tags:    

Similar News