MP Assembly Elections 2023: पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- ये जीत के लिए सोने का महल देने का वादा भी करेगी, पर सोना आलू वाला

MP Assembly Elections 2023:पीएम मोदी ने कहा, भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। आपसे से किए हर वादे, ये मेरे शब्द लिख लीजिए, हर वादा पूरा होगा, ये मोदी की गारंटी है।

Update: 2023-11-13 13:06 GMT

PM Modi

MP Assembly Elections 2023: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, अभी तो जैसे-तैसे कुर्सी पाने के लिए ये सोने का महल बनवा देंगे। अब ये सोना कौनसा लाएंगे, आलू वाला, कोई भरोसा नहीं। सोने का महल देंगे। फिर कहेंगे, आलू से सोना निकालूंगा फिर महल बनाऊंगा। कांग्रेस सरकार में आकर लूट मचा देगी। मप्र के युवाओं, पहली बार वोट डालने जा रहे नव मतदाताओं को सतर्क रहना होगा।

पीएम मोदी मध्यप्रदेश के चुनाव में भाजपा को धार देने सोमवार को बड़वानी जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र सभी को मजबूत जिंदगी देने वाला है। भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। आपसे से किए हर वादे, ये मेरे शब्द लिख लीजिए, हर वादा पूरा होगा, ये मोदी की गारंटी है।

आदिवासी समाज की कांग्रेस ने कभी परवाह नहीं की

उन्होंने कहा कि साथियों आज से दो दिन बाद यानी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन है। ये भाजपा सरकार का गौरव है, इस पुण्यदिन को जनजाति गौरव दिवस घोषित करने का अवसर मिला है। सैंकड़ों वर्षों से हमारे आदिवासियों ने भारत को सशक्त बनाया। संस्कृति को संरक्षित किया। आजादी में बड़ा योगदान रहा। जनजाति गौरव दिवस इसे याद करने का दिन बना है। जिस आदिवासी समाज को कांग्रेस ने अनदेखा किया, कभी परवाह नहीं किया। उस आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाने का काम भाजपा ने किया।

जहां-जहां से कांग्रेस साफ हुई है, वहां खुशहाली आई है

वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस का यह चरित्र, दूसरी तरफ भाजपा है जो सेवा के संकल्प को, राष्ट्र प्रथम के अपने मिशन को आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आंखों से देखा है, इससे ये नारा निकला है। सुन लीजिए- कांग्रेस आई, तबाही लाई और मप्र ने तो इसको भुगता है। बीते सालों के अनुभव कहते हैं, जहां-जहां से कांग्रेस साफ हुई है, वहां खुशहाली आई है। जहां कांग्रेस फिर सरकार में आई है, वहां समृद्ध राज्य भी संकट से घिर गए हैं। कांग्रेस ने हिमाचल के किसानों को, माता-बहनों को, कर्मचारियों को चांद-तारे तोड़कर लाने का वादा किया था। वहां कांग्रेस सरकार बनी, झूठे लॉलीपॉप पकड़ा कर सरकार तो बना ली। पर हालात हैं कि वहां पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया। किसानों को अपनी उपज पानी में बहानी पड़ी।

कर्मचारियों और युवाओं को कांग्रेस ने धोखा दिया

कर्मचारियों और युवाओं को कांग्रेस ने धोखा दिया। यही स्थिति कर्नाटक में है। उन्होंने बिजली महंगी कर दी। बच्चों का दूध महंगा कर दिया, सब परेशान हैं। कर्नाटक में विकास की बर्बादी हो गई। सोचिए ये मप्र का क्या हाल करेंगे। अभी तो जैसे-तैसे कुर्सी पाने के लिए ये सोने का महल बनवा देंगे। अब ये सोना कौनसा लाएंगे, आलू वाला, कोई भरोसा नहीं। सोने का महल देंगे। फिर कहेंगे, आलू से सोना निकालूंगा फिर महल बनाऊंगा। कांग्रेस सरकार में आकर लूट मचा देगी। मप्र के युवाओं, पहली बार वोट डालने जा रहे नव मतदाताओं को सतर्क रहना होगा।

कांग्रेस तिजोरी भरने के लिए जीतना चाहती है

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों मप्र का यह चुनाव केवल भाजपा या कांग्रेस के बीच के नहीं हैं। यह चुनाव मप्र के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। कांग्रेस के नेता हैं, जो एमपी को अंधेरे कुएं में धकेलने के लिए जिम्मेदार हैं। भाजपा निकालकर लाई है। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ अपनी तिजोरी भरने के लिए यहां कब्जा करना चाहती है। आप छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखिए, कैसे काली कमाई के ढेर हर दिन निकल रहे हैं। ये मेहनत की कमाई है क्या, गद्दे के नीचे क्यों छिपाना। मोदी इसको पकड़ता है। इसलिए आप इतना प्यार करते हैं, वो गाली देते हैं। वो कितनी भी गालियां दे दें, पर आपका प्यार गालियों को भी चूर-चूर कर देता है।

Tags:    

Similar News