MP Assembly Elections 2023: एमपी के सियासत में अहिरावण और हनुमान की एंट्री, क्यों प्रियंका बोलीं- तुलसी घर बैठे तो ही अच्छा है!

MP Assembly Elections 2023: सांवेर से भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हैं। 2020 में जब सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उसी समय सिलावट भी दलबदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे...

Update: 2023-11-08 13:02 GMT

Priyanka Gandhi (Pic: Social Media)

MP Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश के सियासत में अब अहिरावण और हनुमान की एंट्री हो गई है। प्रियंका गांधी ने सांवेर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हर-हर महादेव के नारे के साथ इंदौर की धरती को नमन किया। उन्होंने सांवेर के उल्टे हनुमान मंदिर का जिक्र करते हुए राम कथा का प्रसंग सुनाया और कहा सांवेर आकर यह कहना जरूरी है कि आपने 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार चुनी थी, जिसे छल करके गिरा दिया गया। जिस तरह से अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ छल किया, ठीक वैसा ही आपके साथ हुआ है। कुछ बहरूपियों ने छल-कपट करके आपकी सरकार का अपमान किया। आज, यदि आप हनुमानजी की तरह नहीं बनेंगे और अपने लिए नहीं लड़ेंगे, तो कौन करेगा?

सिंधिया के करीबी मंत्री पर बोला हमला

बुधवार को प्रियंका गांधी इंदौर पहुंचीं। प्रियंका का तीन दिन में यह दूसरा इंदौर दौरा था। प्रियंका ने कहा, सांवेर की धरती से छल शुरू हुआ था। सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट का नाम लिए बिना प्रियंका ने कहा कोरोना के समय जब स्वास्थ्य मंत्री के ऊपर लोगों के स्वास्थ की जिम्मेदारी थी। उस समय वह सरकार की सौदेबाजी कर रहे थे। उन्होंने सरकार में मिलावट का काम किया है। प्रियंका ने कहा हर नेता की सेहत के लिए अच्छा होता है कि थोड़े दिन राजनीति से बाहर रहे। सांवेर की जनता से कहा तुलसी घर बैठेंगे तब उन्हें सबक मिलेगा।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा के पास सिर्फ 7 दिन और बचे हैं। हनुमानजी की जय के साथ कमलनाथ ने बोला सांवेर का संबंध रामायण के समय से है। सांवेर गद्दारी का प्रतीक है क्योंकि यहां के भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश मंत्री छल करके भाजपा में शामिल हुए और जनता के साथ विश्वासघात किया। कहा सबका हिसाब होगा और कांग्रेस सबका हिसाब करेगी।

सिंधिया समर्थक सिलावट का गढ़ है सांवेर

सांवेर से भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हैं। 2020 में जब सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उसी समय सिलावट भी दलबदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद से वह शिवराज सरकार में मंत्री बने हुए हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ इस विधानसभा चुनाव में रीना बौरासी को मैदान में उतारा है, जिसके समर्थन में प्रियंका गांधी और कमलनाथ जनसभा की।

Tags:    

Similar News