MP News Today: भारत जोड़ो यात्रा की उप यात्रा, सीधी जिले से पहुंची रीवा के गूढ़ विधानसभा क्षेत्र

MP News Today: यात्रा के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने पद यात्रियों का स्वागत कर भारत जोड़ो नफरत छोड़ो का संदेश को आगे बढ़ाया।

Update: 2022-11-10 04:10 GMT

भारत जोड़ो यात्रा की उप यात्रा (फोटो; सोशल मीडिया )

MP News: सद्भाव का साथ बढ़ाने के मकसद से सीधी से गुढ़ पहुंची भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा। रीवा विधानसभा प्रदेश समन्वयक पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शहर की सीमा में यात्रा का संविधान व तिरंगा ध्वज शहर कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा।

यह उपयात्रा ध्वज वंदन के साथ रीवा विधानसभा के लिए जिला समन्वयक कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री कविता पांडेय व जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत के नेतृत्व में रवाना हुई थी। यात्रा में प्रदेश के समन्वयक पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने गुढ़ विधानसभा के ग्राम भीटी में आयोजित गांधी चौपाल में शामिल होकर यात्रा में कदम से कदम बढ़ाते हुए रीवा विधानसभा की सीमा ग्राम लोही में पहुंचकर भारतीय संविधान व तिरंगा ध्वज को शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू को सौंपा।

सद्भाव का साथ बढ़ाने राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकली भारत जोड़ो यात्रा की उप यात्रा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मार्गदर्शन में निकल रही है जो राहुल गांधी के मध्य प्रदेश की सीमा में पहुंचने पर बुरहानपुर खंडवा इंदौर उज्जैन आगर मालवा में सम्मिलित होकर प्रदेश में भाईचारा का संदेश देगी।

यात्रा के दौरान ग्राम भीटी में ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय व रामदयाल चौरसिया के आयोजन में आयोजित गांधी चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने हजारों की संख्या में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर शुरू हुई यात्रा में कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी का हांथ मजबूत करने व यात्रा को भरपूर समर्थन देने का आह्वान किया।

भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की अपील  

भारत जोड़ो उप पद यात्रा के इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा कपिध्वज सिंह, पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, पूर्व विधायक उदय प्रकाश मिश्रा पूर्व सांसद देवराज सिंह पूर्व विधायक राम गरीब बनवासी जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रामाशंकर सिंह ,गिरीश सिंह, सेवादल के विमल पांडेय गांधी, चौपाल डॉ मुजीब खान, शिवप्रसाद प्रधान ,मुस्ताक खान के समन्वयक रवि शंकर तिवारी, सिद्धार्थ तिवारी, जितेंद्रमिश्रा एसपीएस तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सिंह ,शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, पार्षद रामा दुबे ,प्रभा सोहगौरा चक्रधर सिंह ,रमेश पटेल सहित कई नेताओं द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के सम्बन्ध में अपने -अपने उद्बोधन दिये व भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के सम्बन्ध में अपील की।

यात्रा दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने पद यात्रियों का स्वागत कर भारत जोड़ो नफरत छोड़ो का संदेश को आगे बढ़ाया। पदयात्रा जैसे ही रीवा विधानसभा की सीमा ग्राम लोही पहुंची लोही सरपंच नीलेश शुक्ला द्वारा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित पद यात्रियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष नामदेव ढेकहा ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मिश्रा खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी राम कीर्ति शर्मा हरीश पांडेय कमलेश तिवारी श्रीप्रकाश तोमर राजेश नामदेव शुभम सिंह चंदेल अनूप सिंह चंदेल रवि सुमित सिंह अमित द्विवेदी बेटू सौरभ शुक्ला प्रभात सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

10 नवंबर को रामसागर मंदिर के पास स्थित युग मैरिज गार्डन से जिला समन्वयक श्रीमती कविता पांडेय व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू के नेतृत्व में यात्रा शहर से आगे बढ़ते हुए सतना जिले की सीमा बेला केमार पहुंचेगी।

Tags:    

Similar News