Rewa News: आजीवन कारावास की सजा काट रहा बंदी फरार, जेल महकमे में मचा हड़कंप

Rewa News: जेल प्रशासन को आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने लगाया चूना पैरोल पर जाने के बाद नहीं लौटा वापस जेल महकमे में मच गया हड़कंप।

Update: 2023-03-01 05:43 GMT

Rewa Jail

Rewa News: जेल प्रशासन को आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने चूना लगा दिया। पैरोल पर जाने के बाद वापस लौटा ही नहीं। जब ये बात अधिकारियों तक पहुंची तो जेल महकमे में हडकंप मच गया। बंदी 302 जैसे गंभीर अपराध में आजीवन कारावास की सजा केंद्रीय जेल रीवा में काट रहा था। जेल प्रशासन को उस वक्त पता चला जब बंदी लौट कर नहीं आया। दो दिन तक इंतजार करने पर जब बंदी की कोई खोज खबर नहीं मिली तो जेल प्रशासन ने फरार बंदी के विरुद्ध अमहिया थाना में शिकायत दर्ज करवाई। 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार सीधी जिले के थाना कमर्जी अंतर्गत भागेश्वर निवासी बंदी सज्जन सिंह पिता थाने सिंह 36 वर्ष फरार हो गया है। आरोपी को 24 जुलाई 2014 में हत्या के आरोप पर न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सात साल के दौरान बंदी सज्जन सिंह ने नेक चाल-चलन का ड्रामा कर जेल प्रशासन के सामने अच्छी छवि बना डाली। जेल नियम के अनुसार बंदी सज्जन सिंह को दो बार पैरोल पर छोड़ा गया था। जो अपने पैरोल की छुट्टी समाप्त कर नियत तारीख पर लौट आता था। 

परंतु 10 फरवरी 2023 को जब सज्जन सिंह पैरोल पर गया तो वह वापस लौट कर नहीं आया। 15 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद 25 फरवरी को सज्जन सिंह की जेल वापसी थी। लौट के न आने पर जेल प्रशासन ने एक-दो दिन इंतजार किया। जब कोई खबर नहीं मिली तो फरार बंदी के विरुद्ध अमहिया थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। बताया जाता है कि पैरोल के लिए फरार बंदी सज्जन सिंह के पिता थाने सिंह ने 50 हजार रुपये की जमानत ली थी। 

जेल विभाग के द्वारा रीवा शहर के अमहिया थाने में फरार आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी सज्जन सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवा दी है बताया जाता है कि सज्ज्न सिंह सीधी जिले का रहने वाला है जो पैरोल पर गया था अपने गांव और फिर लौट कर नहीं आया भागे हुए कैदी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है । सोशल मीडिया का सहारा लेकर पुलिस एवं जेल प्रशासन भागे हुए बंदी सज्जन सिंह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Tags:    

Similar News