MP News: कब्र से लापता हुई लाश, मचा गांव में हड़कंप, पुलिस की मौजूदगी में दफनाई गई थी महिला की लाश

MP News: रीवा के जवा थाना क्षेत्र से आज एक सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 दिन पूर्व पुलिस प्रशासन के द्वारा दफनाई गई महिला की लाश अचानक गायब हो गई है।

Update: 2022-12-24 02:58 GMT

कब्र से लापता हुई लाश (photo: social media )

MP News: कब्र से लाश गायब होने के बाद ग्रामीणों में भय है। आखिर लाश कब्र से बाहर कैसे आई कहीं खुद तो चलकर नहीं निकल आई कब्र से बाहर, लाश गायब होने के बाद जिले में ये घटना चर्चा का विषय है। बताया गया कि अज्ञात महिला की लाश पुलिस को मिली थी जिसके बाद महिला की शिनाख्त नही हो पाई तो महिला को पुलिस की मौजूदगी में दफनाया गया था।

रीवा के जवा थाना क्षेत्र से आज एक सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 दिन पूर्व पुलिस प्रशासन के द्वारा दफनाई गई महिला की लाश अचानक गायब हो गई है। जिसके बाद महिला की पहचान करके आए परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का मानना है कि प्रशासन के द्वारा महिला के शव को दफनाया नहीं गया बल्कि कहीं अन्यत्र फेंक दिया गया जिसकी वजह से उन्हें लाश नहीं मिल पा रही हैं।

दरअसल रीवा जिले के डभौरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटकर विगत 18 दिसंबर को महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का पीएम कराया और अज्ञात शव होने के चलते उसे बरहुली ठकुरान गांव के जंगलों में दफना दिया, जिसके बाद समाचारों के माध्यम से महिला के परिजनों को उसकी जानकारी लगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक टीम से महिला की पहचान की। लेकिन जब दफनाई गई लाश को निकालने के लिए प्रशासन के साथ परिजन पहुंचे तो वहां पर कोई लाश मिली ही नहीं तथा महिला का शव अचानक गायब हो गया जिस पर अब महिला के परिजनों ने प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

घर से 16 दिसंबर को लापता हुई थी महिला 

जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले की रहने वाली कविता वाधवानी अपने घर से 16 दिसंबर को लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 18 दिसंबर के दिन डभौरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन में कटने से उसकी मौत हो गई, जिस पर मौके में पहुंची पुलिस की टीम ने उसके शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया तथा बाद में अज्ञात लाश होने के चलते प्रशासन के द्वारा ही उसे दफना दिया गया था। परंतु 2 दिनों बाद जब पहचान करके परिजन महिला की लाश लेने आए तो दफन स्थान से महिला की लाश गायब हो गई थी। पुलिस की टीम महिला के शव तलाश में जुट गई है।

Tags:    

Similar News