MP News: CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, फर्जी पुलिस कर्मी संभाल रहा था सुरक्षा व्यवस्था

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जिस गेट से सीएम यादव को प्रवेश करना था, उसी गेट फर्जी पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा था।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-01-13 08:57 GMT

CM Mohan Yadav Breach In Security (Social Media)

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में आज शनिवार (13 जनवरी) को सुरक्षा व्यवस्था में चूक होने का मामला सामने आया है। सीएम मोहन यादव की सुरक्षा व्यवस्था में नशे में धुत एक अज्ञात व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर घुस गया और सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी भी काफी देर तक उस अज्ञात व्यक्ति को नहीं पहचान सके। अज्ञात व्यक्ति भी अन्य सुरक्षाकर्मियों की तरह पुलिस की वर्दी पहने खड़ा रहा। वह दोपहर 12 बजे के आसपास उस प्वाइंट के पास जा पहुंचा, जहां से सीएम मोहन यादव को पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रवेश करना था।

फर्जी पुलिसकर्मी लड़कियों पर झाड़ रहा था रौब

शहडोल के पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर नशे में धुत युवक पुलिस के सामने ही खड़ा होकर रौब दिखा रहा था। जिस गेट से सीएम यादव को प्रवेश करना था, उसी गेट से सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली लड़कियां प्रवेश कर रही थीं। उसी दौरान वह नशे की हालत में उनके बीच घुस गया और लड़कियों पर रौब झाड़ रहा था।

पुलिस की मौजूदगी में भाग गया फर्जी युवक

वहीं जब मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने पूछा कि अज्ञात व्यक्ति नशे में धुत होकर लड़कियों से कैसे बात कर रहा है, इतनी सुनकर मौके से भागने लगा। वहीं सबसे बड़ी बात ये है कि पुलिस की मौजूदगी में ही वह युवक भाग गया। किसी भी सुरक्षाकर्मी ने उस फर्जी पुलिसकर्मी को नहीं पकड़ा।

मौके पर मौजूद एक सुरक्षाकर्मी ने बतायी कि उनकी टीम में 9 लोग हैं, उनमें वो अज्ञात युवक शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कौन था उसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। 


Tags:    

Similar News