MP News: महिला टीचर ने हनुमानजी के नाम कर दी 1 करोड़ की संपत्ति, वसीयत में लिखी अंतिम संस्कार की बात

MP News: महिला का नाम शिव कुमारी जादौन है। वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। महिला के परिवार में पति के अलावा दो बेटे हैं।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-11-30 10:55 GMT

महिला टीचर ने हनुमानजी के नाम कर दी 1 करोड़ की संपत्ति (photo: social media )

MP News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में पारिवारिक कलह से परेशान महिला टीचर ने अपने हिस्से की सारी संपत्ति हनुमानजी के मंदिर को दान कर दी। दान की गई संपत्ति की वैल्यु 1 करोड़ रूपये के आसपास है। महिला ने अपनी संपत्ति के तीन हिस्से किए। एक - एक हिस्सा दोनों बेटों को दिया और तीसरा हिस्सा मंदिर के नाम कर दी। महिला ने अपने वसीयत में यह भी लिखा है कि मरने के बाद उसका अंतिम संस्कार परिवार वालों के बजाय मंदिर ट्रस्ट करे।

महिला का नाम शिव कुमारी जादौन है। वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। महिला के परिवार में पति के अलावा दो बेटे हैं। बताया जाता है कि एक बेटा आपराधिक कृत्यों में लिप्त रहता है। पति से भी महिला के संबंध सहज नहीं हैं। बेटे और पति के व्यवहार से निराश महिला ने अपने हिस्से की सारी संपत्ति छिमछिमा हनुमान मंदिर ट्रस्ट के नाम कर दी।

चल-अचल संपत्ति कर दी मंदिर ट्रस्ट के नाम

महिला शिक्षक शिव कुमारी जादौन ने अपनी वसीयत में लिखा है कि मेरे मरने के बाद मेरा मकान और चल – अचल संपत्ति छिमछिमा हनुमान मंदिर ट्रस्ट की होगी। बैंक बैलेंस और बीमा पॉलिसी से लेकर सोना-चांदी तक पर मंदिर ट्रस्ट का अधिकार होगा। जानकारी के मुताबिक, महिला के पास मकान, जमीन के प्लॉट,बीमा पॉलिसी और सोना-चांदी मिलाकर कुल 1 करोड़ रूपये की संपत्ति है।

बेटों के हाथ से अंतिम संस्कार भी नहीं करवाना चाहती

हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार मां को मुख्यागनी बेटा ही देता है। लेकिन महिला टीचर के अंदर अपने बेटों के प्रति इस कदर नाराजगी है कि वह अपना अंतिम संस्कार भी उनके हाथों नहीं कराना चाहती। उन्होंने वसीयत में साफ स्पष्ट कर दिया है कि उनके शव का अंतिम संस्कार उनके बेटे की बजाय मंदिर ट्रस्ट के लोग करें।

Tags:    

Similar News