Rewa News: मंदिर के पुजारी पर चोरों का हमला, पेट में घुसा दिया सरिया, निकालना डॉक्टरों के लिए बना चुनौती

Rewa News: मंदिर में चोरी के इरादे से तीन बदमाश आये थे। तभी पुजारी ने उनको देख लिया और विरोध करने पर उसके पेट में सरिया घुसेड़ दिया गया।

Update: 2023-05-18 16:49 GMT
Thieves attacked the priest

Rewa News: जिले के पनवार थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी के ऊपर देर रात तीन की संख्या में आए बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान पुजारी की पेट में सरिया घोंप दिया गया है। डॉक्टर इस घटना में जख्मी पुजारी का इलाज कर रहे हैं, लेकिन उसके पेट में सरिया इस तरह से घुसा दिया गया है, जिसे निकालना डॉक्टरों के लिए चुनौती बन गया है। जनपद के संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम पुजारी का इलाज कर रही है।

मेडिकली क्रिटिकल केस बना पुजारी का इलाज

जानकारी के मुताबिक मंदिर में चोरी के इरादे से तीन बदमाश आये थे। तभी पुजारी ने उनको देख लिया और विरोध करने पर उसके पेट में सरिया घुसेड़ दिया गया। लहूलुहान पुजारी को गंभीर हालत में उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्प्ताल में भर्ती करा दिया गया है। पुजारी के पेट में सरिया अभी भी धंसी हुई है। सरिया को धंसे काफी वक्त गुजर जाने की वजह से उसे निकालने में भी डॉक्टरों को अंदरूनी अंगों को क्षति पहुंचने का खतरा लग रहा है, इसीलिए सलेक्टेड डॉक्टरों की टीम काफी जांच व राय-मशवरे के बाद इस सरिया को निकालने का ऑपरेशन करेगी।

ऐसे हुई थी घटना

ग्रामीणों ने बताया गया कि पुराना पनवार इलाके में कई वर्षों पुराना एक मंदिर है। जहां पुजारी के द्वारा मंदिर की रखवाली और पूजा पाठ की जाती है। रोजाना की तरह मंदिर के पुजारी मंदिर में ही सो रहे थे। तभी खटपट की आवाजें सुनकर पुजारी की नींद खुली। उन्होंने चोरों को मौके पर देखा तो उनपर यह हमला कर दिया गया। चोर मौके से फरार हो गए हैं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली है।

Tags:    

Similar News