Ujjain Rape Case: 12 साल की बच्ची से रेप आरोपी ने की भागने की कोशिश, शॉर्ट एनकाउंटर में घायल, 2 पुलिस कर्मियों को भी चोट

Ujjain Rape Case: उज्जैन में 12 वर्षीय बच्ची से रेप के आरोपी भरत सोनी का गुरुवार को शॉर्ट एनकाउंटर हुआ, जिसमें वो घायल हो गया है। पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गयी थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की।

Report :  aman
Update: 2023-09-28 14:15 GMT

Ujjain Rape Case (Social Media)

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 वर्षीय बच्ची से रेप के आरोपी भरत सोनी (Rape accused Bharat Soni) का गुरुवार (28 सितंबर) का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। इस पुलिस कार्रवाई में वो घायल हो गया। पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस वालों को धक्का देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी। जानकारी के अनुसार, दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इलाज के लिए आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

उज्जैन में नाबालिग बच्ची से रेप मामले का आरोपी पुलिस धर-पकड़ में घायल हो गया है। इसे पुलिस पहले ही अरेस्ट कर लिया था। मध्य प्रदेश पुलिस जब आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई थी, तब उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया।

पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को किया अरेस्ट

गौरतलब है कि, 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची से रेप के मामले में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को अरेस्ट किया था। इसकी पहचान भारत सोनी के रूप में हुई है। फिलहाल घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पूछताछ के लिए तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया था।

घटनास्थल से फरार होना चाहता था आरोपी

उज्जैन में घटी इस घटना पर महाकाल थाने के पुलिस इंस्पेक्टर अजय वर्मा (Police Inspector Ajay Verma) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'आरोपी को साइबर क्राइम टीम की सहायता से दबोचा गया। आज हम लोग आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गए थे, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया था। उज्जैन पुलिस तब अपने काम में लगी थी, तभी आरोपी ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया। इसी दौरान, आरोपी भारत सोनी के पैर में गोली लगी। जिस वजह से वो गिर गया। वहीं हमारे दो पुलिसवाले भी जख्मी हो गए।'

क्या है मामला?

दरअसल, महाकाल नगरी उज्जैन में एक शर्मनाक वारदात घटित हुई। ये वारदात सोमवार की बताई जा रही है। महाकाल थाना क्षेत्र के मुरलीपुरा में 12 वर्षीय पीड़ित बच्ची बेसुध हालत में घूम रही थी। वो खून से लथपथ थी। बमुश्किल बोल पा रही थी। बच्ची लोगों से मदद मांग रही थी। सांवरा खेड़ी कॉलोनी में बच्ची उसी हालत में 2.30 घंटे तक भटकती रही। उसी हालत में बच्ची करीब 8 किलोमीटर तक भटकती रही। महाकाल थाना (Mahakal police station) पुलिस को बच्ची की जो भी फुटेज मिली है, उसमें वो अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर मदद मांगती नजर आ रही है। 

Tags:    

Similar News