Vidisha Accident Update: गंजबासौदा से एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या पहुंची चार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Vidisha Accident Update: विदिशा के गंज बासौदा इलाके में बीते दिन एक बड़ा हादसा हो गया था। लाल पठार गांव में एक कुएं में कई लोग के गिर गए। इस हादसे में दो शव बरामद हुए हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-07-16 01:44 GMT

रेस्क्यू ऑपरेशन 

Vidisha Accident Update: विदिशा के गंजबासौदा से एक और शव बरामद हुआ, अब तक कुल 4 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं एनडीआरएफ (NDRF), पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्थित गंज बासौदा इलाके में बीते दिन एक बड़ा हादसा (Ganj Basoda Accident) हो गया था। गंज बासौदा के लाल पठार गांव में एक कुएं में कई लोग के गिर गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने देर रात दो शवों को मलबे से बाहर निकाला है। हादसे में दो लोगों के निधन की खबर सुनकर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट करते हुए कहा है, "गंजबासौदा में हुई दुर्घटना में अब तक दो लोगों के निधन की दुःखद सूचना मिली है, उनके शव निकाले जा चुके हैं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें। बचावकार्य अभी जारी है, मैं लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूँ।"

CM ने उच्चस्तरीय जांच कराने के दिए निर्देश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिया हैं। उन्होंने कहा है, "मैंने गंजबासौदा घटना की उच्चस्तरीय जांच और पीड़ितों को हरसंभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।"

कुएं में भराभरा कर गिए लोग

आपको बता दें कि बीते गुरुवार को गंज बासौदा के लाल पठार गांव में एक बच्चे की कुएं में गिरने की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे ढूंढने के लिए कुएं की छत पर पहुंच गए। लोगों की संख्या अधिक होने के कारण कुएं पर बनाई छत भरभरा कर गिर गई। जिसकी वजह से करीब 30 लोग कुएं के पानी में गिर गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई वही कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ग्राम पंचायत स्वरूपनगर के सरपंच अमर सिंह ने बताया कि गांव लाल पठार का आधा हिस्सा उनकी पंचायत में भी आता है। गुरुवार की रात को पानी भरने के लिए गया एक बच्चा कुएं में गिर गया था। ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो करीब 50 से अधिक लोग उसे निकालने के लिए कुएं पर जा पहुंचे।

दोनों तरफ की छत कुएं में गिर गई

कुशवाह के मुताबिक, इस कुए पर लोहे की गाटर डालकर सीमेंट की छत डाल दी थी। इस कुएं में सिर्फ बीच का हिस्सा खुला रहता था। बच्चे को खोजने पहुंचे लोग गाटर की इस छत पर चढ़ गए। भीड़ के दबाव के कारण दोनों तरफ की छत कुएं में गिर गई। इसके चलते छत पर खड़े लोग भी कुएं के पानी में जा गिरे। सरपंच के मुताबिक यह कुआं करीब 30 फिट गहरा है। जिसमें करीब 20 फिट तक पानी भरा हुआ था।

घटना स्थल पर लोगों की भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कुए में गिरे 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा कुए से पानी खाली कराया जा रहा है। कुएं में गिरे बालक और पांच अन्य लोगों का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था।

Tags:    

Similar News