Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सुबह-सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में हुए शामिल

Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शनिवार 4 मार्च सुबह-सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। भगवान महाकाल की सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में दोनों लोगों ने शामिल होकर महाकाल का आशीर्वाद लिया।

Written By :  Jugul Kishor
Update: 2023-03-04 02:51 GMT

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Pic: Social Media)

Virat Kohli and Anushka Sharma: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार 4 मार्च सुबह-सुबह उज्जैन स्थित भगवान महाकाल मंदिर पहुंचे। भगवान महाकाल की सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में दोनों लोगों ने शामिल होकर महाकाल का आशीर्वाद लिया। महाकाल मंदिर से बाहर निकलते समये विराट कोहली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जय महाकाल, वहीं अनुष्का शर्मा ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा। दोनों लोगों की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

करीब डेढ़ घंटे रहें महाकाल मंदिर में  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ भगवान महाकाल मंदिर में पहुंचे। इस दौरान दोनों लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती के दौरान विराट कोहली ने गले में रुद्राक्ष की माला, मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड और पारंपरिक पोशाक पहनकर भगवान महाकाल के मंदिर में आरती के दौरान बैठे हुए दिखायी दे रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा साधारण साड़ी में नजर आयीं। दोनों ही महाकाल की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। आरती के बाद दोनों नें मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेकर भी किया। 

नये साल पर पहुंचे थे वृंदावन  

बता दें कि इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नववर्ष के मौके पर वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका भी थी। अनुष्का और विराट के उसके बाद में कुछ फोटो और वीडियो भी वायरल हुए थे। इन फोटो और वीडियो में विरोट कोहली और बेटी वामिका के साथ भगवान के दर्शन करते हुए नजर आ रहे थे। दो दिन तक वह वृंदावन में ही रुके थे। इसके बाद आनंदमई आश्रम पहुंचे थे। जहां उन्होन संतो से मिलकर आशीर्वाद लिया था।  

Tags:    

Similar News