MP News: स्कूल जा रही कक्षा दसवीं की छात्रा के साथ युवक ने किया बलात्कार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

MP Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में घर से स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ तालाब के किनारे आरोपी ने धमकाकर बलात्कार किया है। पीड़िता ने वापस लौट कर परिजनों को घटना की जानकारी दी ।

Update: 2022-10-08 05:04 GMT

 रीवा में रेप का आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार: Photo- Newstrack

MP Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में घर से स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ तालाब के किनारे आरोपी ने धमकाकर बलात्कार (Youth raped a class X student) किया है। पीड़िता ने वापस लौट कर परिजनों को घटना की जानकारी दी जो उसे थाने ले कर आए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना मऊगंज थाना क्षेत्र (Mauganj police station area) की बताई जा रही है।

कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा प्रतिदिन की तरह बीते शुक्रवार को अपने स्कूल जा रही थी। उसके साथ दो छोटी बहनें भी थी जो आगे निकल गई थी। जैसे ही वह एक तालाब के किनारे पहुंची तो वहां आरोपी शिवम केवट निवासी लटियार थाना मऊगंज मिल गया। उसने पीड़िता व उसके घर वालों को जान से मारने की धमकी दी और जबरदस्ती उसे अपने साथ सुनसान स्थान में ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता स्कूल पहुंची और शिक्षकों को दी घटना की सारी जानकारी

इस दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई जिन्होंने शोर मचाया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गया। विद्यालय में तिमाही परीक्षा चल रही थी जिस पर पीड़िता स्कूल पहुंची और शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। परीक्षा देने के बाद घर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई है।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा हैं जिसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही हैं। पीड़िता के न्यायालय में आज बयान दर्ज करवाए जाएंगे। एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी दी गई है जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News