Amarinder Singh: अमरिंदर सिंह बन सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, जल्द हो सकती है घोषणा

Amarinder Singh: बता दें की इससे पहले दावा किया जा रहा था कि बीजेपी की सुमित्रा महाजन महाराष्ट्र की अगली राज्यपाल होंगी। हालाँकि, जल्द ही उनका नाम राज्यपाल की दौड़ से वापस ले लिया गया।

Written By :  Rakesh Mishra
Update: 2023-01-27 11:05 GMT

Amarinder Singh likely to be new Governor of Maharashtra (Image: Social Media)

Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाए जाने की संभावना है। बता दें की बेटे दिनों ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा पद से हटने की इच्छा व्यक्त की गयी थी।

अमरिंदर ने पिछले सितंबर में अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय कर दिया था। उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी बनाई थी। नवंबर 2021 में, उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

बता दें की इससे पहले दावा किया जा रहा था कि बीजेपी की सुमित्रा महाजन महाराष्ट्र की अगली राज्यपाल होंगी। हालाँकि, जल्द ही उनका नाम राज्यपाल की दौड़ से वापस ले लिया गया।

कोश्यारी रहे विवादों में

कोश्यारी, जो अपने कई विवादस्पद बयानों के नाते बीते कई महीनों से विपक्ष की आलोचना के शिकार हो रहे हैं, ने बीते सोमवार को कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद छोड़ने की अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है।

"माननीय प्रधान मंत्री की हाल की मुंबई यात्रा के दौरान, मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में अपना शेष जीवन व्यतीत करने की इच्छा व्यक्त की है। मुझे माननीय प्रधान मंत्री से हमेशा प्यार और स्नेह मिला है और मुझे इस संबंध में भी यही मिलने की उम्मीद है, "कोश्यारी ने राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा था।

क्या कहा था कोश्यारी ने

महाराष्ट्र के महापुरुषों और प्रतीकों का कथित रूप से अपमान करने के लिए विपक्ष द्वारा कोश्यारी पर निशाना साधने के बीच राज्यपाल का यह कदम आया। कथित तौर पर महाराष्ट्र और राज्य के प्रतीकों को बदनाम करने के लिए, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा और कांग्रेस आक्रामक रूप से राज्यपाल के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

81 वर्षीय कोश्यारी ने सितंबर 2019 में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था

Tags:    

Similar News