बीजेपी ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन का टिकट काटा, वकील उज्ज्वल निकम को बनाया उम्मीदवार

BJP Candidates List 2024: बीजेपी ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन का टिकट काटकर उज्जवल निकम को प्रत्याशी घोषित किया है।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-04-27 12:09 GMT

BJP Candidates List 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने महाराष्ट्र की एक मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने पूनम महाजन का टिकट काटकर उज्जवल निकम को प्रत्याशी घोषित किया है। वकील उज्जवल निकम ने आतंकी कसाब को फांसी दिलाई थी।


26/11 केस से सूर्खियों में आए निकम

वकील उज्जवल निकम पहली बार सूर्खियों में तब आए जब 26/11 के मुंबई हमले में एकमात्र पकड़ा गया जिंदा आतंकी अजमल कसाब का केस उनके हाथों में सौंपा गया। कोर्ट में चलती जिरह के बाद जब निकम बाहर आते तो मीडिया के सवालों का पूरी बेबाकी से जवाब देते। ऐसा लगता ही नहीं था कि वह देश के सबसे बड़े आतंकी मामले में सरकार की पैरवी कर रहे हैं। उज्ज्वल निकम के बारे में मुंबई में कहा जाता है कि वह जिस मामले को हाथ में ले लें उसमें गुनहगार को सजा होना तय है। आंकड़े भी उनकी इस काबिलियत को सही साबित करते हैं।

पिता भी रहे हैं प्रसिद्ध वकील और जज

बता दें, उज्‍ज्वल निकम के पिता देवराओजी निकम भी मुंबई मालेगांव के प्रसिद्ध अधिवक्ता रहे हैं। उज्‍ज्वल निकम का जन्म महाराष्ट्र के मालेगांव में ही हुआ था। निकम ने जलगांव से लॉ की डिग्री ली और वहीं जिला अदालत में वकालत शुरू कर दी। तेज तर्रार उज्ज्वल निकम की पहचान जल्द ही एक क्रिमिनल लॉयर के रूप में बन गई। साथ ही उन्हें प्रदेश सरकार ने सरकारी वकील बना दिया।

उज्ज्वल निकम को मिली है Z सिक्योरिटी

आतंकी केसों में पैरवी करने की वजह से कई बार उन्हें अंडरवर्ल्ड की धमकियां भी मिली हैं। इन धमकियों के बाद केंद्र सरकार ने वकील उज्ज्वल निकम को जेड सिक्योरिटी देकर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी। आज भी निकम के साथ एके 47 से लैस कमांडों उनकी सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। शायद वह देश के एकलौते वकील हैं जिन्हें केंद्र सरकार की तरफ से Z कैटेगिरी की सिक्योरिटी प्रदान की गई है। साथ ही उनकी उपलब्धियों को देखते हुए बीते साल केंद्र सरकार ने उन्हें पदमश्री से सम्मानित भी किया। 

Tags:    

Similar News