Maharashtra Election 2024 : बीजेपी ने 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जानिए किसे कहां से मिला टिकट?

Maharashtra Election 2024 : भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-26 18:06 IST

Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। बीजेपी ने गढ़चिरौली से डॉ. मिलींद रामजी नरोटे को टिकट दिया है, जबकि सोलापुर शहर मध्य से देवेंद्र राजेश कोठे प्रत्याशी बनाया है।

इससे पहले बीजेपी ने पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था, अब तक कुल मिलाकर 121 नामों का ऐलान किया जा चुका है। वहीं, सहयोगी दल शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 45 और एनसीपी (अजित पवार) ने पहली और दूसरी सूची में क्रमश: 38 और 7 नामों को मिलाकर कुल 45 उम्मीदवार घोषित किए हैं।

किसे कहां से मिला टिकट?

1. धुले ग्रामीण - राम भदाणे

2. मलकापुर - चैनसुख मदनलाल संचेती

3. अकोट - प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले

4. अकोला पश्चिम - विजय कमल किशोर अग्रवाल

5. वाशिम - श्याम रामचरणजी खोड़

6. मेलघाट - केवलराम तुलसीराम काले

7. गढ़चिरौली - डॉ. मिलींद रामजी नरोटे

8. राजुरा - देवराव विठोबा भोंगले

9. ब्रह्मपुरी - कृष्णलाल बाजीराव सहारे

10. वरोरा - करण संजय देवतले

11. नासिक मध्य - देवयानी सुहास फरांदे

12. विक्रमगढ़ - हरिश्चंद्र सखाराम भोये

13. उल्हासनगर - कुमार उत्तमचंद आयलानी

14. पेन - रवींद्र दगड़ू पाटिल

15. खड़कवासला - भिमराव तापकीर

16. पुणे छावनी - सुनील ज्ञानदेव कांबले

17. कस्बा पेठ - हेमंत नारायण रासने

18. लातूर ग्रामीण - रमेश काशीराम कराड

19. सोलापुर शहर मध्य - देवेंद्र राजेश कोठे

20. पंढरपुर - समाधान महादेव आवताड़े

21. शिराला - सत्यजित शिवाजीराव देशमुख

22. जत - गोपीचंद कुंडलिक पडलकर

20 नवंबर को होगा मतदान

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। यहां एनडीए के घटक दलों के बीच लगभग 276 सीटों पर सहमति बन चुकी है, जबकि 12 सीटों पर अभी चर्चा होना है, हालांकि जल्द ही इन सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि बीजेपी करीब 155 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। वहीं, शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट 82-83 और एनसीपी अजित पवार गुट 50-51 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

Tags:    

Similar News