Devendra Fadnavis Net Worth: 13 करोड़ की प्रॉपर्टी, 62 लाख रुपए का कर्ज, जानें कितनी है देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति

Devendra Fadnavis Net Worth: संपत्ति ब्यौरे के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस के पास कुल 13.27 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति हैं। वहीं उनके पास एक भी वाहन नहीं है। न ही उनकी पत्नी अमृता फडणवीस के पास है।

Update:2024-10-26 13:35 IST

देवेंद्र फडणवीस की कुल संपत्ति (सोशल मीडिया)

Devendra Fadnavis Net Worth: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Elections) का ऐलान हो चुका है। चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों का भी ऐलान कर दिया है। बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र (Maharashtra)के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से नामांकन दाखिल किया।

चुनावी हलफनामे में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी संपत्ति का भी ब्यौरा दिया है। संपत्ति ब्यौरे के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस के पास कुल 13.27 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति हैं। वहीं उनके पास एक भी वाहन नहीं है। न ही उनकी पत्नी अमृता फडणवीस के पास है। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी से 62 लाख रुपए का कर्जा ले रखा है।

शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं

महाराष्ट्र (Maharashtra Assembly Polls) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, डिबेंचर और शेयर में किसी भी तरह का इनवेस्ट नहीं किया हुआ है। लेकिन उन्होंने डाक बचत, बीमा पॉलीसियों, एनएसएस और वित्तीय साधनों में करीब 20 लाख 70 हजार 607 रुपये का निवेश किया है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक वहीं उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने बॉन्ड, शेयर, डिबेंचर और म्यूचुअल फंड में 5 करोड़ 62 लाख 59 हजार 031 रुपये का निवेश कर रखा है।

देवेंद्र फडणवीस के पास 13 करोड़ से ज्यादा की है प्रॉपर्टी

नामांकन के दौरान दाखिल किये गये संपत्ति के ब्यौरे के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस के पास कुल 13 करोड़ 27 लाख 47 हजार 728 रुपये की चल-अचल प्रॉपर्टी है। टैक्स रिटर्न फॉर्म के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023-24 में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की कुल आय 79,30,402 रुपये है। वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में उनकी आय कुल 92,48,094 रुपये थी।

देवेंद्र फडणवीस के नाम पर 56 लाख 07 हजार 867 रुपये, पत्नी अमृता फडणवीस के नाम पर 6,96,92,748 रुपये और बेटी के नाम पर 10,22,113 रुपये की प्रॉपर्टी का ब्यौरा दिया गया है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस के पास 32.85 लाख रुपये के 450 ग्राम सोने के जेवरात हैं। वहीं पत्नी के पास 65.70 लाख रुपए के 900 ग्राम के सोने के आभूषण हैं। देवेंद्र फडणवीस के पास कुल 23, 500 रुपये कैश हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास केवल 10 हजार रुपये की नकदी है।

Tags:    

Similar News