Ganesh Mahotsav 2021: गणेश महोत्सव पर कोरोना का साया, मुंबई में लगी धारा 144, जुलूस निकालने पर पाबंदी
Ganesh Mahotsav 2021: महाराष्ट्र में घर घर में गणपति विराजेगें। और इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर गणपति भगवान की स्थापना की जाएगी।;
Ganesh Chaturthi (Image credit: social media)
Ganesh Mahotsav 2021: महाराष्ट्र में घर घर में गणपति विराजेगें। और इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर गणपति भगवान की स्थापना की जाएगी। वैसे तो गणेश महोत्सव पूरे देश में मनाया जाता है। गणेश महोत्सव की सबसे अधिक धूमधाम से महाराष्ट्र में मनाया जाता है। महाराष्ट्र के सर्वाजनिक स्थलों पर गणेश भगवान की मूर्ति को स्थापित किया जाता है। और श्रद्धालू धूमधाम से पूरे दस दिन इस उत्सव को मनाते हैं। लेकिन इस बार का गणेश महोत्सव में कोरोना की तीसरी लहर बाधा बनकर आई है। महाराष्ट्र सरकार ने गणेस महोत्सव के शुरू होने के पहले ही महाराष्ट्र के मुबंई में धारा 144 लगा दी गई है।
कल से गणेश महोत्सव की शुरूआत होगी
सितंबर का महीना शुरू हो चुका है। इसी महीने के साथ त्योहारों की भी शुरूआत हो चुकी है। कल से गणेश महोत्सव की शुरूआत हो रही है। महाराष्ट्र में गणेश महोत्सव को लेकर खास तैयारियां हो गई है। सभी श्रद्धालु इस गणेश महोत्सव को अपने अपने तरीके से मानने के लिए उत्सुक हैं।
लेकिन कोरोना महामारी ने पिछले दो सालों से त्योहार पर ग्रहण लगा दिया है। और इसके बाद अब महाराष्ट्र में सभी लोगों गणेश महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी कर रहे थे। लेकिन इसके बीच ही महाराष्ट्र सरकार ने मुबंई में गणेश महोत्सव के पहले से ही 10 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक धारा 144 लागू कर दी है। जिसके बाद श्रद्धालूओं को जूलूस आदि निकालने की अनुमति नहीं मिलेगी।
कोरोनी की तीसरी लहर के मद्देनजर मुंबई में धारा 144 लागू
कोरोना की संभावित कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए और मुबंई में कोरोना के नए केसों में बढ़ोतरी होने से इस बार गणेश महोत्सव का त्योहार को लोग अपने घर में मनाएं ऐसी अपील सरकार ने मुबंई वासियों से की है। मिली जानकारी के मुताबिक विशेषज्ञों ने गणेश चतुर्थी की शुरूआत में कोरोना की तीसरी लहर की आने की आशंका जताई है। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुबंई में धारा 144 लगा दी है।
मुंबई की मेयर ने मुंबई वासियों से अपील की, गणेश महोत्सव अपने घर में ही मनाए
वहीं मुबंई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मुबंई वासियों से अपील है कि गणेश चतुर्थी को वो अपने घर में ही मनाए। उन्होंने कहा है कि मेयर होते हुए मैं तो, मेरा घर मेरा बप्पा को फॉलो करने जा रही हूं। मैं कहीं भी नहीं जाउंगी और न ही किसी को अपने भगवान के पास लाउगीं। कोशोरी पेडनेकर ने आगे कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण है।
केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार से त्योहारों में भीड़ पर प्रतिबंध लगाने की बात कही
वहीं केंद्र सरकार ने अगस्त के आखिरी हफ्ते में महाराष्ट्र सरकार को त्योहारों के देखते हुए महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के सचिव राजेश भूषण ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को पत्र लिख कहा था कि इस आदेश के जरिए सुझाव दिया जाता है कि कि महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में होने वाले त्योहारों में कार्यक्रम और लोगों के इक्कट्ठा करने पर रोक लगाई जानी चाहिए। जिसमें मुख्य रुप से मनाया जाने वाला त्योहार दही हांडी और गणेश महोत्सव है। जिसको महाराष्ट्र सरकार मुख्य तौर पर रोक लगाए।