Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू भाजपा में शामिल

Lok Sabha Election 2024: यूपीए सरकार में केंद्रीय गृहमंत्री रहे शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार (30 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-03-30 10:10 GMT

पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू भाजपा में शामिल (Photo : Social Media)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेजी से बढ़ रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा हुआ है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में केंद्रीय गृहमंत्री रहे शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार (30 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि महाराष्ट्र में पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होगा है। यहां बीते लोकसभा चुनाव 2019 में 23 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

राजनीति के क्षेत्र में करना चाहती हैं काम

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस से अर्चना पाटिल ने शुक्रवार (29 मार्च) को उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास 'सागर' में मुलाकात की थी, इसके बाद से ही उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद अर्चना पाटिल ने कहा कि वह पिछले 30 साल से समाजिक कार्यों में लगी हुई हैं, अब राजनीति के क्षेत्र काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह किसी भी पार्टी से नहीं जुड़ीं थी, बीजेपी उनकी पहली पार्टी है।

अर्चना पाटिल के आने से भाजपा को मिलेगी मजबूती

वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि अर्चना पाटिल का स्वागत हैं, उनके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिवराज पाटिल एक कद्दावर नेता हैं, उनके परिवार से अर्चना हमारी पार्टी में शामिल हुईं हैं, जो बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर ही पार्टी में शामिल हुई हैं।

बता दें कि कि कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में 2004 से 2008 तक केंद्रीय गृहमंत्री रहे हैं। इसके पहले वह 1991 से 1996 तक लोकसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शिवराज के पुत्र शैलेश पाटिल कांग्रेस के राज्य सचिव हैं उनकी बहू अर्चना पाटिल उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की अध्यक्ष हैं।

Tags:    

Similar News