Maharashtra News : प्रेमी जोड़े के शव की हुई शादी, परिवार वालों ने क्यों लिया यह फैसला, जान कर हो जाएंगे हैरान

Maharashtra News :महाराष्ट्र में जीते जी प्रेमी जोड़े की शादी की तमन्ना पूरी नहीं हो पाई लेकिन मरने के बाद शादी हो गई।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-08-02 10:55 GMT

प्रेमी जोड़े की शादी (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Maharashtra News : महाराष्ट्र में एक प्रेमी जोड़े (Love Couple) की एक घटना सामने आई है। जिसमें जीते जी प्रेमी जोड़े की शादी (Marriage) की तमन्ना पूरी नहीं हो पाई लेकिन मरने के बाद दोनों की शादी हो गई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव जिले का मामला बताया जा रहा है जहां दो प्रेमी युगल एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और दोनों साथ रहना चाहते थे। लेकिन इन दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते को नहीं मान रहे थे।

आपको बता दें कि माडे गांव के रहने वाले मुकेश और पलाड की रहने वाली नेहा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे। उन्होंने इस रिश्ते की बात अपने घर परिवारों से की, लेकिन दोनों के परिवार इस शादी से राजी नहीं हुए। बताया जाता है कि यह दोनों एक ही समुदाय के थे। परिवार की ओर से शादी के लिए राजी न होने पर दोनों ने सुसाइड कर लिया। 

प्रेमी ने सुसाइड करने का किया फैसला (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

बताया जाता है कि दोनों के घरवालों ने इस शादी से मना कर दिया। उसके बाद दोनों प्रेमी ने सुसाइड करने का फैसला किया। नेहा और उसका परिवार कुछ महीनों से अपने रिश्तेदार के गांव वाडे में रह रहा था। मुकेश और नेहा ने एक घर में एक ही साथ फांसी लगाकर जान दे दी। मुकेश ने मरने से पहले अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर बाय का मैसेज भी लगाया था। लेकिन दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को वाडे गांव ले जाया गया।


मुकेश और नेहा जीते जी तो एक दूसरे से शादी नहीं कर सके लेकिन इन दोनों के मरने के बाद परिवारवालों ने सांकेतिक तरीके से दोनों की शादी कराई और इस दुनिया से रुखसत कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तो यही बात सामने आई है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन इनके परिवार ने इस शादी से इनकार कर दिया। 

Tags:    

Similar News