Maharashtra: राज्यपाल कोश्यारी के 'गुजराती-राजस्थानी' वाले बयान पर भड़का विपक्ष, शिंदे गुट ने भी जताई नाराजगी

Maharashtra: कोश्यारी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुंबई के विकास का क्रेडिट राजस्थान (Rajasthan) और गुजरात (Gujarat) से आए लोगों को दे दिया। इसपर विपक्ष भड़क गया।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-07-30 09:13 GMT

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी: Photo- Social Media

Click the Play button to listen to article

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari) के एक बयान ने सत्तारूढ़ शिंदे गुट और बीजेपी गठबंधन (BJP alliance) की मुश्किलें बढ़ा दी है। कोश्यारी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुंबई के विकास का क्रेडिट राजस्थान (Rajasthan) और गुजरात (Gujarat) से आए लोगों को दे दिया। इसपर विपक्ष भड़क गया। शिवसेना ने इसे मराठी प्राइड का मुद्दा बनाते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) पर जोरदार हमला बोला है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने तो इसे शिवाजी महाराज का अपमान बता दिया है।

कहां से शुरू हुआ विवाद ?

दरअसल शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी शामिल हुए थे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कभी –कभी मैं यहां के लोगों से कहता हूं कि महाराष्ट्र से विशेषकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दो तो तुम्हारे यहां कोई पैसा बचेगा ही नहीं। ये मुंबई आर्थिक राजधानी (Mumbai financial capital) कहलाती, वो आर्थिक राजधानी कहलाएगी ही नहीं।

राज्यपाल के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा

भगत सिंह कोश्यारी के इस बयान को लेकर विपक्ष ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विशेषकर शिवसेना इस मुद्दे को लेकर खासी आक्रमक नजर आ रही है। कोश्यारी और सेना के बीच तनाव भरे संबंध किसी से छिपे नहीं हैं। ऐसे में पार्टी अब एक तीर से दो निशाने लगाने की कोशिश में जुट गई है। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर शिंदे गुट पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, भाजपा समर्थित मुख्यमंत्री के आते ही मराठियों का अपमान शुरू हो गया है। स्वाभिमान और अपमान के नाम पर अलग हुआ गुट यदि इस पर चुप बैठता है तो वह शिवसेना का नाम न ले। राउत ने कहा कि शिंदे केंद्र से कोश्यारी को हटाने की मांग करें।

कांग्रेस – एनसीपी ने भी साधा निशाना

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम नरेश (Senior Congress leader Jairam Naresh) ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, इनका नाम कोश्यारी है लेकिन एक राज्यापाल के तौर पर जो वो बोलते हैं और करते हैं, उसमें थोड़ी भी होशियारी नहीं होती है। वहीं एनसीपी ने राज्यपाल पर मराठी लोगों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पूरे महाराष्ट्र से माफी मांगने की मांग की है।

शिंदे गुट भी बयान से नाराज

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान से महाराष्ट्र सरकार की अगुवाई कर रहा शिंदे गुट भी नाराज है। गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा कि राज्यापाल का बयान राज्य का अपमान है। इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि चूंकि राज्यपाल एक संवैधानिक पद है इसलिए केंद्र सरकार (Central government) को निर्देश देना चाहिए कि कोश्यारी इस तरह के बयान न दिया करें। केसरकर ने कहा कि मुंबई के निर्माण में हर समुदाय की भागीदारी है। राज्यपाल का बयान बताता है कि उन्हें यहां के बारे में बहुत कम जानकारी है। 

Tags:    

Similar News