Maharashtra Politics: कल कोर्ट में पेश होंगे नारायण राणे, बीजेपी करेगी प्रदर्शन

Maharashtra Politics: सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update:2021-08-24 15:17 IST

नारायण राणे (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Maharashtra Politics: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें चिपलून से हिरासत में लिया था। जाहिर है कि नारायण राणे अपने विवादित बयान के बाद से ही राज्य सरकार के निशाने पर थे। फिलहाल उन्हें रत्नागिर के संगमेश्वर थाने लेकर गई है। अब तक राणे के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज हो गई हैं।

क्या था राणे का विवादित बयान?

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नारायण राणे ने आपत्तिजनक बयान दिया था। उनका कहना था कि यह काफी शर्मनाक है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को आजादी के साल के बारे में भी जानकारी नहीं है। कम से कम एक मुख्यमंत्री को तो वह आजादी के वर्षों के बारे में पूरी जानकारी जरूर होनी चाहिए। अगर मैं वहां होता तो मैं उन्हें जोरदार तमाचा जड़ देता।  

Live Updates
2021-08-24 16:52 GMT

कल कोर्ट में पेश किए जाएंगे राणे

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार किए जाने के बाद कल यानी बुधवार सुबह महाड़ कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही खबर ये है कि राणे की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। 

2021-08-24 13:45 GMT

राणे ने गिरफ्तारी पर दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा कि वे मुझसे डरते हैं। मैंने कुछ गलत नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि अगर मैं वहां होता तो मैं उसे थप्पड़ मार देता। मैं उस दिन होता तो ऐसा करता। मैंने ऐसा आज के लिए नहीं कहा था। राणे ने अपनी गिरफ्तारी को गलत बताया है।

2021-08-24 12:14 GMT

IPC की धाराओं में दर्ज हुआ केस

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ Chaturshringi पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुणे सिटी पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। इसकी जानकारी पुणे सिटी पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने दी है। 

2021-08-24 12:11 GMT

महेंद्र नाथ पांडे ने शिवसेना और सीएम ठाकरे पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के गिरफ्तार होने के बाद से लगातार बीजेपी के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि आज महाराष्ट्र के महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने एक निंदनीय कदम उठाया है। शिवसेना और उनके मुख्यमंत्री (भाजपा के खिलाफ) दुश्मनी रखते हैं, इसलिए यह अवैध कदम उठाया है। यह एक गंभीर मामला है।

2021-08-24 12:04 GMT

प्रवीण दरेकर के नेतृत्व में होगी अगली जन आशीर्वाद यात्रा

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) की गिरफ्तारी होने के बाद अब अगली जन आशीर्वाद यात्रा राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर के नेतृत्व में होगी। दरेकर रत्नागिरी के लिए रवाना भी हो चुके हैं। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र बीजेपी द्वारा दी गई है। 

2021-08-24 12:00 GMT

अलग-अलग थानों में दर्ज हुई FIR

बता दें कि सीएम ठाकरे पर विवादित बयान देने को लेकर राणे के खिलाफ अलग अलग थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पहले उन्हें इस मामले में हिरासत में लिया गया था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2021-08-24 12:00 GMT

अलग-अलग थानों में दर्ज हुई FIR

बता दें कि सीएम ठाकरे पर विवादित बयान देने को लेकर राणे के खिलाफ अलग अलग थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पहले उन्हें इस मामले में हिरासत में लिया गया था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2021-08-24 11:49 GMT

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- राणे की गिरफ्तारी एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने को लेकर महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि गिरफ्तारी वारंट यह दर्शाती है कि MVA सरकार डरी हुई है और यह महज एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं राणे के बयान का समर्थन नहीं करता, लेकिन सीएम के खिलाफ टिप्पणी के लिए अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है या उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाता है, तो उनके (राज्य सरकार) नेताओं के साथ क्या हो रहा है, जो एक संवैधानिक पदाधिकारी राज्यपाल के खिलाफ टिप्पणी करते हैं। 

2021-08-24 11:45 GMT

रायगढ़ ले जाए जा रहे राणे

नारायण राणे को सीएम ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी को लेकर महाड में उनके खिलाफ दर्ज हुए एक मामले में रायगढ़ ले जाया जा रहा है।

2021-08-24 11:29 GMT

फडणवीस ने कहा- बयान का नहीं करते समर्थन

बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राणे के बयान पर कहा कि हम हम नारायण राणे के बयान (उद्धव ठाकरे के खिलाफ) का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन मैं, एक व्यक्ति और पार्टी के रूप में उनके साथ खड़ा हूं। शरजील उस्मानी ने भारत माता को गाली दी लेकिन उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, लेकिन आपने (राज्य सरकार) ने नारायण राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।

Tags:    

Similar News