Maratha Andolan: मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन, मांगें पूरी नहीं हुई तो लड़ेंगे विस चुनाव

Maratha Andolan: बीते कई दिनों से महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे ने गुरुवार को अपना अनशन खत्म करने का ऐलान किया है।

Written By :  Santosh Tiwari
Update: 2024-06-13 12:39 GMT

मनोज जरांगे। Source-Social Media 

Maratha Andolan: बीते कई दिनों से महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे ने आज यानी गुरुवार को अपना अनशन खत्म करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को अपनी मांग पर विचार करने को एक महीने का समय दिया है। उन्होंने मांग न पूरी होने पर विधासनभा चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार  की ओर से मंत्री संदीपान भुमरे और संभुराज देसाई ने जरांगे से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का ऐलान किया। 

सरकार को दिया एक महीने का वक्त

मनोज जरांगे ने गुरुवार को कहा कि वह फिलहाल अनशन समाप्त कर रहे हैं। आज 13 जून है, आगामी 13 जुलाई तक मांग पूरी नहीं हुई तो फिर वह सीधा विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। गौरतलब है कि इस साल के अंत तक महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग

आपको बताते चलें कि मनोज जरांगे महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है की मराठा आरक्षण के लोगों को कुंबी जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाए जिससे उन्हें आरक्षण का लाभ मिले। इसे लेकर वह लोकसभा चुनाव के पहले भी आंदोलन कर चुके हैं। वहीं, चुनावी आचार संहिता समाप्त होने के बाद पिछले छःह दिनों से वह दोबारा अनशन कर रहे हैं। बीते मंगलवार को अनशन के दौरान ही उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी उसने अनशन खत्म करने की अपील की थी।  

मराठा आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे हटेंगे- फडणवीस 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठा आंदोलन के दौरान मराठा समुदाय के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। मुकदमे हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। फिलहाल मराठा आरक्षण की मांग महाराष्ट्र सरकार के लिए नई चुनौती बनकर सामने आई है। 

Tags:    

Similar News