MNS Chief Raj Thackeray लीलावती अस्पताल में भर्ती, कल होगी कूल्हे की सर्जरी

MNS Chief Raj Thackeray Surgery: मई महीने की शुरुआत में ही राज ठाकरे ने कहा था, कि उनके घुटने और पीठ की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे निजात के लिए उनकी सर्जरी होगी।

Written By :  aman
Update: 2022-05-31 11:17 GMT

राज ठाकरे (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

MNS Chief Raj Thackeray Surgery : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे को आज, 31 मई को मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital In Mumbai) में भर्ती कराया गया है। मनसे प्रमुख की बुधवार को उनके कूल्हे की सर्जरी (Raj Thackeray Surgery) होगी। यह जानकारी पार्टी के एक नेता ने मीडिया को दी।

ज्ञात हो कि, मई महीने की शुरुआत में ही राज ठाकरे ने कहा था, कि उनके घुटने और पीठ की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे निजात के लिए उनकी सर्जरी होगी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता नितिन सरदेसाई (Nitin Sardesai) ने इस संबंध में बताया, कि बुधवार को राज ठाकरे के कूल्हे की सर्जरी होगी।

कूल्हे की समस्या, टाल दी अयोध्या यात्रा 

बता दें कि, राज ठाकरे हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था। उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई थी। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 22 मई को पुणे में एक रैली भी की थी। इसी दौरान उन्होंने अपनी कूल्हे की समस्या के बारे में भी बताया था। कूल्हे की समस्या की वजह से ही उन्होंने अपनी अयोध्या की यात्रा भी टाल दी थी।

अयोध्या यात्रा...एक साजिश !

राज ठाकरे ने राम नगरी अयोध्या की यात्रा (Ayodhya Yatra) करने वाले थे। मगर, उन्होंने इसे टाल दिया। अयोध्या यात्रा टालने की मुख्य वजह राज ठाकरे ने साजिश को बताया। उन्होंने कहा, 'मैं अयोध्या दौरा टालने की घोषणा करने के बाद होने वाली चर्चाओं पर गौर कर रहा था। देर से ही सही मुझे पता चला कि ये एक साजिश है। एक जाल है। और इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से ही हुई।'

राज आगामी चुनाव को लेकर सतर्क

राज ठाकरे ने अयोध्या यात्रा को लेकर आगे कहा था, 'अगर मैं अयोध्या जाने पर अड़ा रहता। मान लो, कुछ हो जाता। तो हमारे समर्थक उससे निपट लेते। लेकिन, उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा सकते थे। इससे आगामी चुनाव के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की संभावनाएं प्रभावित होती।'

हालांकि, राज ठाकरे ने ये भी कहा था, कि सर्जरी के प्रभाव से उबरने के बाद वो एक और रैली संबोधित करेंगे। तो संभव है कि सर्जरी के बाद राज ठाकरे एक बार फिर सक्रिय राजनीति में दिखेंगे। आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में नगर पालिका चुनाव भी होने हैं।  

Tags:    

Similar News