Mumbai Storm : मुंबई में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, आठ की मौत और 64 घायल

Mumbai Storm : महाराष्ट्र सहित पूरे देश में इन दिनों मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा था, लेकिन सोमवार को दोपहर बाद आंधी-तूफान आर्थिक नगरी मुंबई में तबाही मचा दी है। घाटकोपर इलाके में धूल भरी तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-05-13 15:12 GMT

Mumbai Storm : महाराष्ट्र सहित पूरे देश में इन दिनों मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा था, लेकिन सोमवार को दोपहर बाद आंधी-तूफान आर्थिक नगरी मुंबई में तबाही मचा दी है। घाटकोपर इलाके में धूल भरी तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ है। यहां लगभग 100 फुट लंबी होर्डिंग उखडु़ गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग 64 लोगों के घायल होने की सूचना है। आंधी तूफान से घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस हादसे के बाद आनन-फानन में एनडीआरएफ, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। वहीं, डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा कि अब तक अस्पताल में कुल 64 लोग भर्ती हुए हैं, यहां चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

महाराष्ट्र में मौसम में हुए अचानक बदलाव से मुंबई मेंं आंधी-तूफान के साथ बारिश भी हुई है। बताया जा रहा है कि 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं थीं। हवाओं की गति तेज होने के कारण घाटकोपर क्षेत्र में एक 100 फुल लंबी होर्डिंग के गिर जाने से आठ लोगों की मौत  हुई है, जबकि 64 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी के बाद एनडीआरएफ, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि होर्डिंग को कटर से काटकर लोगों को निकाला गया है।

हवाई सेवाओं पर पड़ा असर

इसके साथ ही बांद्रा कुर्ला, धारावी सहित अन्य इलाकों में भी तेज हवा और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आर्थिक नगरी मुंबई पर ब्रेक लगा दिया है। आंधी-तूफान के कारण हवाई सेवाओं को भी अस्थाई रूप से रोक दिया गया था। इसके 15 उड़ानों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। हालांकि उसके बाद उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

डिप्टी सीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने की घटना को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि रेलवे और विज्ञापन कंपनी इगो मीडिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। रेलवे के अधिकारी ने कहा कि जहां होर्डिंग लगाई गई थी, वह जमीन सेंट्रल रेलवे की नहीं है, बल्कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की है।

Tags:    

Similar News