Mumbai में NCB की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ से ज्यादा मूल्य के ड्रग्स जब्त..हर महीने मिल रही बड़ी खेप

Mumbai News : मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB को शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली। NCB ने एक करोड़ रुपए मूल्य से अधिक के ड्रग्स जब्त किए।

Written By :  aman
Update: 2022-12-16 09:22 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Mumbai News : मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB को शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली। NCB ने एक करोड़ रुपए मूल्य से अधिक के ड्रग्स जब्त किए। आपको बता दें, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने देश के व्यापारिक राजधानी मुंबई में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। जिसमें उसे आज एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी। 

मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को अक्टूबर महीने में बहुत बड़ी सफलता मिली थी। NCB ने गुजरात के जामनगर और मुंबई के एक गोदाम से 120 करोड़ रुपए मूल्य की करीब 60 किलो मादक दवा 'मेफेड्रोन' जब्त की थी। इस मामले में एयर इंडिया के पूर्व पायलट सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ड्रग्स की ये बहुत बड़ी खेप थी। इस संबंध में NCB के उप महानिदेशक एसके सिंह (NCB Deputy Director General SK Singh) ने बताया था कि, यह एमडी ड्रग (MD Drug) मुंबई के एक गोदाम और जामनगर से जब्त की गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर गोदाम पर छापा मारा गया था। 

NCB का एक्शन जारी

हिंदी फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के संदेहास्पद निधन के बाद से ही मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) एक्शन में है। मुंबई ही नहीं महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी समय-समय पर नशे के खेप बरामद होते रहते हैं। गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर कई ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ।

पालघर से जब्त हुई 1400 Cr. की ड्रग्स

इसी साल अगस्त महीने में मुंबई पुलिस ने पालघर जिले (Palghar District) से 1400 करोड़ रुपए मूल्य की एमडी ड्रग्स जब्त की थी। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जब्त नशीली दवा का वजन लगभग 700 किलो था। ये कार्रवाई मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (Police Anti Narcotics Cell) ने की थी। यहां आपको बता दें, मेफेड्रोन को ही 'म्याऊ म्याऊ' या एमडी ड्रग्स के नाम से भी जाना जाता है। यह एक सिंथेटिक पाउडर है, जो उत्तेजक होता है। इसे नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस अधिनियम के तहत प्रतिबंधित मादक पदार्थों में गिना जाता है। 

इसी तरह नवंबर महीने में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कार्टेल पर बड़ी कार्रवाई हुई। मुंबई एनसीबी ने ड्रग्स के इस सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था। NCB ने कई प्रकार के ड्रग्स जब्त किए थे। नशे के सामान के साथ 4 प्रमुख सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया था। 

Tags:    

Similar News