PM Modi in Nagpur: भारत चौथी औद्योगिक क्रांति को हाथ से नहीं जाने देगा, नागपुर में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Nagpur: पीएम मोदी ने कहा कि भारत अतीत में औद्योगिक क्रांतियों का अधिकतम लाभ उठाने से चूक गया था। उन्होने कहा जब पहली औद्योगिक क्रांति आई, तो भारत उसका लाभ नहीं उठा सका।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-12-11 10:25 GMT

PM Modi in Nagpur (Pic: Social Media)

PM Modi in Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अतीत में औद्योगिक क्रांतियों का अधिकतम लाभ उठाने से चूक गया था। उन्होने कहा जब पहली औद्योगिक क्रांति आई, तो भारत उसका लाभ नहीं उठा सका। हम दूसरी और तीसरी औद्योगिक क्रांति में पीछे रह गए, लेकिन आज जब चौथी औद्योगिक क्रांति का समय आया है, तो भारत इससे चूक नहीं सकता, ये अवसर दोबारा नहीं आएगा। समस्याओं के स्थायी समाधान की आवश्यकता का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि देश शॉर्टकट से आगे नहीं बढ़ सकता है और इस बात पर प्रकाश डाला कि स्थायी विकास का आधार बुनियादी ढाँचा है।

पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी देश शॉर्टकट से नहीं चल सकता। स्थायी विकास और समाधान के लिए दीर्घकालीन दृष्टिकोण जरूरी है। स्थायी विकास का आधार इंफ्रास्ट्रक्चर है। दक्षिण कोरिया कभी गरीब देश था, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर से इसने अपनी तकदीर बदल दी। आज खाड़ी देश हैं इतनी प्रगति इसलिए भी हुई क्योंकि उन्होंने पिछले 3-4 दशकों में अपने बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया है और भविष्य के लिए तैयार हैं।

प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के बुनियादी ढांचे का भी उल्लेख किया और कहा कि देश ने बुनियादी ढांचे में निवेश किया और सही आर्थिक नीतियां बनाईं और इसके परिणामस्वरूप यह दुनिया के लिए अर्थव्यवस्था का बड़ा केंद्र बन गया है। उन्होने कहा कि कुछ दशक पहले सिंगापुर भी एक सामान्य द्वीप देश था। सिंगापुर ने बुनियादी ढांचे में निवेश किया और सही आर्थिक नीतियां बनाईं और आज यह दुनिया की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र बन गया है। ये देश ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाते। जो उन्होंने अब हासिल किया है अगर उन्होंने शार्टकट राजनीति की होती और करदाताओं का पैसा लूटा होता।

पीएम ने कहा कि भारत को यह अवसर मिला है। पिछली सरकारों में जो करदाता टैक्स देते थे, उसका इस्तेमाल या तो पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार के लिए किया या फिर वोट बैंक को मजबूत करने के लिए। 

Tags:    

Similar News