ये है बॉलीवुड की IDEAL जोड़ी, जानिए किसने चढ़ाया लव स्टोरी को परवान

Update: 2016-04-01 11:23 GMT

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को मुंबई में वीरू देवगन के घर में हुआ था। इन्होंने इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के तौर पर बहुत नाम कमाया। अपनी फिल्म और एक्टिंग के बल पर खुद स्थापित कर चुके है। ये एक ऐसे एक्टर है जिनका विवादों से बहुत कम नाता रहा है। इन्हें लाइम लाइट में रहना पसंद नहीं हैं। जानते हैं अजय से जुड़ी कुछ खास बातें।

इनका असली नाम विशाल वीरू देवगन है और मां के कहने पर इन्होंने अपना नाम अजय रख लिया था। घर में इन्हें निकनेम राजू के नाम से पुकारते है। इन्होंने फिल्म 'फूल और कांटे' से इंडस्ट्री में कदम रखा और इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवाॅर्ड भी अजय देवगन को मिला। इनके पिता फेमस एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन है।करण अर्जुन में पहले इन्हें सलमान खान की जगह रखा गया था। बाद में उनकी जगह सलमान को लिया गया।

कई फिल्में हुई डिब्बा बंद

उन्होंने निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म 'यू मी और हम ' बनाई थी। इसमें वो खुद पत्नी काजोल के साथ लीड रोल में नजर आए। महेश भट्ट के डायरेक्शन में अजय देवगन और पूजा भट्ट की फिल्म 'गिरवी' शूटिंग के बाद बंद हो गई थी। अजय पहले एक्टर है जिन्होंने शूटिंग और खुद के पर्सनल काम के लिए 6 सीटर प्राइवेट जहाज का ट्रेंड शुरू किया था।

फिल्म 'सिंगर' भी पूरी होने के बावजूद कुछ लीगल कारणों से रिलीज नहीं हुई। 1999 में अजय देवगन की फिल्म 'कुर्बान तुझ पे मेरी जान' की घोषणा हुई थी, इस फिल्म में अजय के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और फरदीन खान थे और निर्देशक फिरोज खान थे ,लेकिन घोषणा होने के बाद भी यह फिल्म आज तक नहीं बन पाई। उमेश मेहरा की फिल्म 'जिंदा दिल' भी रद्द हो गई थी इसमें उनके साथ उर्मिला मांतोडकर नजर आने वालीं थी और भी कई फिल्में जैसे 'बरफ' 'गुलेल' और अब्बास मस्तान की 'छलिया' फिल्म भी रद्द हो गई थी।

कई अवॉर्ड जीता

अजय देवगन को फिल्म 'जख्म' और 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' के लिए बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। उनकी फिल्म 'दीवानगी' में नेगेटिव रोल प्ले करने के लिए फिल्मफेयर अवाॅर्ड मिला। वे एक्शन के साथ फिल्मों में कॉमेडी करते रहे है। 'सिंघम' उनका एक्‍शन से भरपूर सीरियस रोल हैं तो 'गोलमाल' में कॉमेडी। जख्म, कंपनी, अपहरण, गोलमाल और ओमकारा जैसी फिल्मों में अपनी एकटिंग से खुद समकालीन एक्टर्स में अलग साबित किया।

साली की वजह से मिला अजय को पार्टनर

अजय देवगन ने फेमस एक्ट्रेस काजोल से शादी की है। दोनों की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की आइडियल जोड़ी मानी जाती है। इनके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। इस जोड़ी की लव स्टोरी भी इंटरेस्टिंग है। कहा जाता है कि दोनों को मिलाने वाला शख्स कोई और नहीं है बल्कि काजोल की बहन तनिषा है।

एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा तनिषा ने किया। तनिषा ने बताया कि शुरुआती दौर में जब काजोल और अजय की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी तब वे ही अजय के सारे मैसेज और गिफ्ट्स काजोल तक पहुंचाया करती थीं। यहां तक कि दोनों के मिलने की जगह भी तनिषा ही तय करती थीं।

फिलहाल अजय फिल्म निर्माण और फिल्मों में व्यस्त है। उनकी आनेवाली फिल्मों में शिवाय और सन ऑफ सरदार है। अजय को वैसी फिल्म करना बिल्कुल पसंद नहीं है जिसे फैमिली के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकें।

नीचे स्लाइड्स में देखिए अजय-काजोल के खूबसूरत लम्हों की तस्वीर

[su_slider source="media: 21475,21473,21471,21470,21464,21465,21466,21460,21459,21458,21453,21454,21451,21449,21455,21456,21447,21446,21448" data-width="620" data-height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Tags:    

Similar News