कसौटी जिंदगी की 2: फैंस को झटका, सीरियल होगा बंद, ये है वजह....

छोटे पर्दे का पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की 2' घर- घर का पसंदीदा शो हैं। इस शो में अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। लोग इनके दीवाने हैं। अगर आप भी इस सीरियल को देखना पसंद करते हैं तो शायद ये खबर आप को निराश कर सकती हैं।

Update: 2020-09-01 08:50 GMT
पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस ने ढेरों सुर्खिया बटोरी (facebook photo )

छोटे पर्दे का पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की 2' घर- घर का पसंदीदा शो हैं। इस शो में अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। लोग इनके दीवाने हैं। अगर आप भी इस सीरियल को देखना पसंद करते हैं तो शायद ये खबर आप को निराश कर सकती हैं।

Full View

हिट था शो

दरअसल, अनुराज बासु के रोल में पार्थ समथान और प्रेरणा के रोल में एरिका फर्नांडिस ने ढेरों सुर्खिया बटोरी। शो के शुरू होने से पहले ही इसकी की चर्चा होने लगी थी। मेकर्स ने जिस ख़ास अंदाज़ में मेन एक्टर्स को लोगों के सामने लाया था। उससे लोगों में काफी जिज्ञासा भर दिया था। लंबे समय तक लोकप्रियता और टीआरपी की लिस्ट में कामयाब रहा ये सीरियल , लेकिन हाल में शो के नंबर्स लगातार गिर रहे हैं। शो के नंबर्स और लीड रोल (अनुराग बसु) निभाने वाले एक्टर पार्थ समथान के शो को छोड़ने के फैसले के परिणामस्वरूप चैनल को एक बड़ा फैसला लेना पड़ा।

Full View

ये भी पढ़ें:योगी सरकार को झटका: HC ने हटाया NSA, डॉ. कफील को तुरंत रिहा करने के आदेश

इस साल शो का होगा डी एंड

अब खबर है कि जल्द शो बंद हो जाएंगा। एकता कपूर के लिए परेशानी तब खड़ी हुई जब एक्टर पार्थ समथान ने शो को गुड बाय बोला। जिसके वजह से उनके सीरियल पर काफी असर पड़ा। इन सभी चीजों को देखते हुए अभी किसी नए चेहरे को शो में लाने की कोई बात नही हो रही। इस लिए मेकर्स ने इस साल नवंबर में शो को बंद करने का फैसला कर लिया हैं। जिसकी जानकारी एक्टर्स को पहले ही दे दी गयी थी।

बता दें, कि कसौटी जिंदगी की में श्वेता तिवारी, सीज़ेन खान, रोनित रॉय और उर्वशी ढोलकिया ने काम किया था। किसको लोग आज भी उतना ही प्यार करते हैं।

Full View

ये भी पढ़ें:भारत की असली ताकत: चीन-पाक सीमा पर बदलेगा नजारा, आर्मी ने की ये तैयारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News