अर्जुन ने पहनी HIGH HEELS और टिक टॉक-टिक टॉक चलीं बेबो

Update: 2016-02-20 13:13 GMT

मुंबई: करीना कपूर और अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म ‘की एंड का‘ हाई हील्स पार्टी सॉग 21 फरवरी को रिलीज हो गई है। इस गाने में करीना अपने किरदार की तरह अपने कॉर्पोरेट लुक में डांस कर रही है और अर्जुन 4 इंच की हाई हील्स पहने डांस करते दिखाई दे रहे है। इस गाने में दोनों पंजाबी धुन पर साथ नाचते नजर आएं है। यह ट्रैक रैपर हनी सिंह का 'सुपरहिट गाना 'हाई हिल्स' का न्यू वर्जन सांग है। इसके गाने का म्यूजिक मीट ब्रदर्स ने कंपोज़ किया है। यह गाना जैज धामी और अदिति सिंह शर्मा ने गाया है और रेैपिंग हनी सिंह ने की है।

क्या कहना है करीेना का?

करीना ने इस गाने के बारे में कहा, 'की एंड का एक अलग तरह की बेहद क्यूट फिल्म है, मैं ऐसी फिल्म बहुत सालों के बाद कर रहीं हूँ| यह गाना बहुत अलग है और इस गाने में मैं मर्द के रूप में पेश आउंगी|'

किस पर आधारित है यह फिल्म?

यह फिल्मआज के जमाने के मॉडर्न हसबैंड-वाइफ के बारे में है। इस फिल्म में करीना (किया) कॉरपोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर कामकाजी महिला के साथ ही घर की मुखीया के रुप में भी नजर आएंगी। और अर्जुन (कबीर) हाउस हसबैंड के किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन अतिथि की भूमिका में है। डायरेक्टर आर बल्कि द्वारा निर्देशित फिल्म 1 अप्रैल 2016 को रिलीज होगी।

शेयर की फोटोज़

अर्जुन ने गाना रिलीज होने से पहले ट्वीटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की। जिसमें वो हाई हील्स में दिख रहे है। एक तस्वीर में करीना, अर्जुन को थामे नजर आ रही है। दोनों ही बेहद दिसचस्प नजर आ रहे है।

 

Tags:    

Similar News