UN में पाक को भारत का करारा जवाब, बोला- 'पाकिस्तान है टेररिस्तान'

'जैसे को तैसा'- भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर कुछ ऐसा ही किया। शुक्रवार को भारत ने कहा कि पाकिस्तान टेररिस्तान है। वह आतंकियों की इंडस्ट्री चला रहा है और उन्हें दुनियाभर में भेज रहा है।

Update: 2017-09-22 06:07 GMT

न्यू-यॉर्क: 'जैसे को तैसा'- भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर कुछ ऐसा ही किया। शुक्रवार को भारत ने कहा कि पाकिस्तान टेररिस्तान है। वह आतंकियों की इंडस्ट्री चला रहा है और उन्हें दुनियाभर में भेज रहा है।

भारत ने उसपर लगे कश्मीर पर अत्याचार के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि पाक को हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा है।

बता दें कि पाक के पीएम शाहिद खाकान अब्बासी ने गुरुवार को UNGA स्पीच में फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया था। अब्बासी ने यूएन से कश्मीर में एक विशेष दूत तैनात करने की अपील की। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारत कश्मीर के लोगों पर लगातार अत्याचार कर रहा है। उनके संघर्ष को कुचल रहा है।

उ. कोरिया की US को सबसे बड़ी धमकी, कहा- ..नहीं तो हाइड्रोजन बम गिराएंगे

"पाकिस्तान अब टेररिस्तान है''

- भारत की यूएन में फर्स्ट सेक्रेटरी एनम गंभीर ने कहा कि ये अपने आप में चौंकाने वाला है कि जिस देश ने ओसामा बिन लादेन और मुल्ला उमर जैसे आतंकियों को पनाह दी, वही देश अब खुद को विक्टिम बता रहा है।

-'पाकिस्तान अब टेररिस्तान है। वो आतंकियों की आतंकियों की फैक्ट्री चला रहा है और दुनियाभर में उन्हें एक्सपोर्ट करता है।"

- पाकिस्तान आतंकवाद का दूसरा नाम बन चुका है। पाकिस्तान की धरती विशुद्ध रूप से आतंक को ही पैदा करती है।"

गंभीर ने कहा कि पाक में आतंकी खुलेतौर पर सड़कों पर घूमते हैं। उन्हें पूरा संरक्षण हासिल है और हमें भारत में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन पर भाषण दिए जाते हैं।

-"पाकिस्तान से केवल विनाशकारी सोच को छोड़ने के लिए बात की जा सकता है। यही पूरी दुनिया के दुख का कारण है।"

UN में ये बोले थे पाक के PM शाहिद खाकान अब्बासी

- संयुक्त राष्ट्र के मंच पर गुरुवार को पाकिस्तान के पीएम शाहिद खाकान अब्बासी ने बोला- "मुझे लगता है कि मूल मुद्दा कश्मीर है। सिक्युरिटी काउंसिल के डिक्लेरेशन को लागू करना एक बड़ी शुरुआत होगी, जिससे एक-दूसरे की चिंता का समाधान करने और इस इलाके और पाकिस्तान-भारत के बीच शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी। यह दोनों देशों के बीच अहम मुद्दा है।"

-अब्बासी ने अपनी स्पीच के दौरान कई बार कश्मीर का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान बनने के पहले दिन से ही इसे अपने पड़ोसी से लगातार दुश्मनी का सामना करना पड़ रहा है।

- कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए अब्बासी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोगों के संघर्ष को भारत कुचल रहा है।

- भारत यूनाइटेड नेशंस सिक्युरिटी काउंसिल के प्रस्तावों को लागू करने से इनकार करता है। जिसके मुताबिक जम्मू-कश्मीर के लोगों को जनमत संग्रह के जरिए अपने भाग्य का फैसला करने का अधिकार है। इसके बदले भारत ने कश्मीरियों के संघर्ष को कुचलने के लिए 7 लाख सैनिकों को कश्मीर में तैनात कर दिया है।

Similar News