जानें क्रिकेट-बॉलीवुड की इन 10 जोड़ियों का अफेयर, हिट रहा या फ्लॉप

Update: 2016-04-30 06:41 GMT

मुंबई: क्रिकेटर्स और बॉलीुवड का रिश्ता शुरू से ही बहुज खास और बेहद रंगीन रहा हैं। कई अफेयर ऐसे रहे जो शादी की मंजिल तक पहुंचने में सफल रहे। अगर हम बात करें क्रिकेटरों की तो उनका शुरू से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस की ओर जुड़ाव रहा है। आज ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिनका बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ संबंध रहा। इनमें कुछ के रिश्ते के बीच दूरियां आई और बाद में यही रिश्ते ब्रेकअप या फिर तलाक में बदल गए। लेकिन असल मायने में क्रिकेट और सिनेमा के बीच रोमांस का सफर बहुत लंबा रहा है।

विव रिचर्ड्स-नीना गुप्ता

इस कड़ी में पहले बात करते है पूर्व कैरेबियाई विव रिचर्ड्स क्रिकेटर जिनको सर की उपाधि भी मिली हुई है। उनके सामने बड़े से बड़े गेंदबाज नहीं टिक पाते। उनका अफेयर हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री नीना गुप्ता से रहा। दोनों कई सालों तक रिलोशनशिप में रहे। जिससे उनकी एक बेटी मसाबा भी हुई। इन दोनों के अफेयर की खबरें कई सालों तक छाई रही। बाद में विवियन रिचर्डसन अपने देश लौट गए और नीना अकेली रह गईं। जिसके बाद वो कई सालों तक अकेली रहीं और अभ हाल में ही कुछ साल पहले दिल्ली के एक उद्योगपति विवेक मेहरा से शादी कर ली थी। फिलहाल वे देश की जानी मानी डिजायनर के तौर पर काम रही हैं।

रीना रॉय-मोहसिन खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान का अफेयर भी अपने जमाने में चर्चा में रहा है।। कई सालों तक चले इस अफेयर के चर्चें दोनों देशों की मीडिया में छाए रहे। सुनने में आया था कि दोनों ने शादी भी कर ली थी, लेकिन कुछ साल के बाद मोहसिन पाकिस्तान लौट गए और रीना यहीं अकेली रह गईं।

नवाब मंसूर अली खान पटौदी-शर्मिला टैगोर

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन नवाब मंसूर अली खान पटौदी और बॉलीवुड की बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर का लव अफेयर खूब सुर्खियों में रहा और जो उस दौरान क्रिकेट और बॉलीवुड का गॉसिप हुआ करता था। इन दोनों ने अपने अफेयर को मंजिल तक पहुंचाते हुए शादी कर ली। इन दोनों के तीन बच्चे (सैफ, सोहा, सबा) हैं। सैफ अली खान आज बॉलीवुड के स्थापित एक्टर हैं और सोहा अली खान भी एक्टरेस हैं और उन्होंने हाल ही में अभिनेता कुणाल खेमू के साथ शादी की है।

मोहम्मद अजहरूद्दीन-संगीता बिजलानी

पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से चला और ये रिश्ता शादी तक पहुंचा। हालांकि अजहरूद्दीन पहले से शादीशुदा थे परंतु इस शादी से उनका रिश्ता टूट गया। 1994 में उनके बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा रही। अजहर ने संगीता बिजलानी के लिए अपनी 8 साल पुरानी शादी तोड़ डाली और पहली पत्नी नौरीन को तलाक देकर 1996 में संगीता से शादी कर ली, लेकिन अजहर-संगीता भी 14 साल बाद 2010 में अलग हो गए। उनकी पत्नी नौरेन खान दूसरी शादी करके दुबई सेटल हो गईं, लेकिन अजहरूद्दीन की लाइफ संगीता के साथ चलती रही लेकिन फिर एक दिन दोनों के बीच तलाक हो गया। और अजहरूद्दीन अपने बेटों के साथ रहते रहे।

सौरव गांगुली-नग्मा

इंडियन टीम के पूर्व सफल कप्तान सौरव गांगुली ने भी अपनी प्रेमिका डोना के साथ घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। बावजूद इसके बाद उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा के साथ जुड़ा। 2001 में जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इंडिया के दौरे पर थी, तब कप्तान गांगुली और नगमा के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थी। हालांकि दोनों की ओर से आपसी रिश्तों की बात कभी जगजाहिर नहीं की गई।

युवराज सिंह-किम शर्मा

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और स्टाइलिस प्लेयर युवराज सिंह जिनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया था, लेकिन उनका सबसे ज्यादा अफेयर किम शर्मा के साथ चला जिनके चर्चे आए दिन होते रहते थे और उनको साथ स्पॉट भी किया गया। युवी का यू तो कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ नाम जोड़ा गया लेकिन युवी ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री हैजल किच के साथ सगाई कर ली हैं और जल्द ही ये जोड़ा विवाह बंधंन में बंध जाएगा।

दीपिका पादुकोण-एम एस धौनी

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका भी क्रिकेटर के प्यार की गिरफ्त से खुद को नही बचा पाई थी। उनका नाम भी प्लेयर युवराज सिंह और कैप्टन एम एस धौनी से से जुड़ा था। दीपिका ने दोनों को कुछ समय तक डेट भी किया लेकिन शायद उन्हें क्रिकेट का प्यार रास नहीं आया। और उन्होंने अपना समय बर्बाद न करते हुए सिद्दार्थ माल्या को डेटिंग की । आज उनके अफेयर के चर्चे रणवीर सिंह के साथ है।

जहीर खान-ईशा शारवानी

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शारवानी का अफेयर करीब 8 साल चला। बात शादी तक भी पहुंच गई थी। खबरों के अनुसार जहीर ने शादी के बाद रहने के लिए फ्लैट भी बुक करा दिया था, लेकिन 2012 में अचानक ईशा का मीडिया में बयान आया कि अब वह सिंगल हैं। जहीर और वे हमेशा दोस्त रहेंगे।

हरभजन सिंह गीता बसरा

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह और बॉलीवुड की गीता बसरा लगभग 9 साल तक एक-दूसरे के साथ डेटिंग करते रहे और पिछले साल के आखिरी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए है। हरभजन सिंह और उनकी प्रेमिका गीता बसरा की शादी पिछले साल 29 अक्टूबर को हो गई है।

विराट-अनुष्का

अब बात करते है क्रिकेट और बॉलीवुड अफेयर की सबसे ताजा जोड़ी है विराट-अनुष्का की। इनका अफेयर किसी से भी छिपा नहीं है, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि अचानक मीडिया में दोनों के अलगाव की बाते सामने आ गई, जबकि दोनों की शादी के चर्चे चल रहे थे।वैसे भी स्टार क्रिकेटर कोहली की हर एक्टिविटी की चर्चा होना लाजिमी है। ये दोनों मीडिया में छाए रहते है। फिलहाल इन दिनों दोनों स्टार्स के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में चल रही हैं, लेकिन दोनों ही स्टार्स की तरफ से कोई बयान नहीं आया हैं। ब्रेकअप की खबरों के बीच ही दोनों कुछ दिन पहले साथ में डिनर करते देखा गया है। इसलिए ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ बल्कि दोनों ने ब्रेक लिया है।

Tags:    

Similar News