ढाई साल के भतीजे का काटा प्राइवेट पार्ट, चाची को नहीं हो रहा था बच्चा

Update: 2016-05-16 16:51 GMT

आगरा : एक शादीशुदा महिला ने अपने ढाई साल के भतीजे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिसके बाद घायल को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। फिलहाल पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

क्या है मामला ?

-मामला आगरा के थाना ताजगंज का है।

-सोमवार को रमा (बदला हुआ नाम) अपने ढाई साल के भतीजे को लेकर कमरे में चली गई।

-कुछ देर बाद बच्चे की चीख सुनकर परिवार के लोग आ गए।

-कमरे का नजारा देखकर परिजन दंग रह गए।

-बच्चे का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ पडा था।

-खून से लथपथ बच्चा कमरे में तडप रहा था और महिला के हाथ में चाकू था।

-परिजन गंभीर हालत में बच्चे को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे।

-जहां डॉक्टर्स इलाज में जुटे हुए हैं।

शादी के सात साल बाद भी बच्चा न होने से थी नाराज

-इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

-पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि महिला की सात साल पहले शादी हुई थी।

-लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं है, उसे परिजन भी ताना देते हैं, इसे लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणी करते हैं।

-इससे नाराज होकर महिला ने इतना बडा कदम उठा लिया।

Tags:    

Similar News