CM मनोहर लाल के खिलाफ फेक न्यूज फैलाना AAP को पड़ा भारी : 70 कार्यकर्ता गिरफ्तार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट ने विवाद का रूप ले लिया है। पुलिस ने फेक न्यूज़ फैलाने के आरोप में आम आदमी पार्टी (AAP) के 70 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। 

Update:2018-12-29 16:15 IST

हिसार: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट ने विवाद का रूप ले लिया है। पुलिस ने फेक न्यूज़ फैलाने के आरोप में आम आदमी पार्टी (AAP) के 70 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इसी मामले में जन नायक जनता पार्टी के यूथ विंग इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (इनसो) के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट संजीव जाखड़ को भी हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

संजीव पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी खबर चलाने और फिर इसे वायरल करने का गंभीर आरोप है।

बताया जा रहा है कि फर्जी खबर के वायरल होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आइटी सेल ने फर्जी खबर सोशल मीडिया पर चलाने को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।

ये भी पढ़ें...HC से खट्टर सरकार को फटकार, कहा- राजनीतिक फायदे के लिए हुई हिंसा

इस पर मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजीव जाखड़ को दिल्ली से सटे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। संजीव जाखड़ मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला है।

आरोप है कि शुक्रवार को आधी रात करीब एक बजे हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आम आदमी पार्टी के करीब 70 से ज़्यादा नेताओं को उनके घरों में घुसकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनमें हिसार लोकसभा प्रभारी अनूप चानौत और सोशल मीडिया इंचार्ज हरपाल क्रांति भी शामिल हैं। इन सभी नेताओं पर सीएम मनोहर लाल खट्टर के बयान से संबंधित एक पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है।

ये भी पढ़ें...डेरा इफेक्ट! कांग्रेस के इस बड़े नेता ने मोदी-खट्टर सरकार को बता डाला नपुंसक

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से बयान आया है कि भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के करीब 70 कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली में सिविल लाइंस में AAP नेता गोपाल राय और हरियाणा AAP नेता नवीन जयहिंद ने पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं की गिरफ्तारी के मुद्दे पर मनोहर लाल सरकार पर हमला बोला है।

वहीं इस पर मामले पर सवाल उठाते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ये कैसी तानाशाही है? खट्टर साहिब को पंजाबियों का मुख्यमंत्री कहने पर कल देर रात 70 युवाओं को गिरफ़्तार कर लिया?

ये भी पढ़ें...हरियाणाः शहीद मनदीप सिंह के घर पहुंचे CM मनोहर लाल खट्टर

Tags:    

Similar News