BSP में शामिल हुए ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ, बोले- यहां मिला है हमें सम्मान

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी रविवार (5 फरवरी) को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए। बसपा महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Update: 2017-02-05 12:50 GMT

लखनऊ: अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी रविवार (5 फरवरी) को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए। बसपा महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बसपा की तारीफ करते हुए राजेंद्र नाथ ने कहा कि जहां चारो तरफ ब्राह्मण हितों पर कुठाराघात करने वालो की लंबी लाइन है, वहीं बसपा ने हमें सम्मान दिया है। बसपा ने सभी दलों से ज्यादा ब्राह्मण को टिकट दिया है। ब्राह्मण समाज ने कभी जातिवाद को प्रश्रय न दिया है और न ही देंगे।

राजेंद्र नाथ ने कहा कि 2-3 दिन पहले ही सतीश चंद्र से बात हुई। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके साथ बिना शर्त आने के लिए तैयार हूं। हमें मरहम की आवश्यकता है। मैं चुनाव में बसपा को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करता हूं।

यह भी पढ़ें ... मौलाना अंसार रजा ने सपा को बताया मुस्लिम विरोधी पार्टी, BSP सरकार बनाने की अपील

क्या बोले सतीश चंद्र मिश्र ?

सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बसपा के साथ जुड़कर ब्राह्मण समाज के लोग अब सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति में पूरी ताकत लगाकर समाज को जोड़ने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह सभी समाज के लोग हमारे साथ खुलकर सामने आए हैं। उससे यूपी में बसपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि चाहे उलेमा कांउसिल हो या कोई और संगठन, सभी यह समझ गए हैं कि बसपा ही बहुजन हिताय बहुजन सुखाय की बात करती है।

बसपा ही लड़ने की बजाए सबको जोड़ने का काम करती है। यही वजह है कि यह सब लोग बसपा के साथ आ आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News