मेरठ के सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे अखिलेश यादव, जानें पूरा कार्यक्रम

एक तरफ जहां सपाइयों की नजर निकाय चुनाव पर है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव पर भी निगाहें गड़ा कर बैठे हैं। अखिलेश यादव आज मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। साथ ही वो फैज-ए-आम इंटर काॅलेज में पूर्व विधायक गुलाम

Update: 2017-10-22 05:53 GMT

मेरठ: एक तरफ जहां सपाइयों की नजर निकाय चुनाव पर है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव पर भी निगाहें गड़ा कर बैठे हैं। अखिलेश यादव आज मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। साथ ही वो फैज-ए-आम इंटर काॅलेज में पूर्व विधायक गुलाम मौहम्मद की बेटी-दामाद को आर्शीवाद देंगे।

ये होगा कार्यक्रम

- सपा के महानगर मीडिया प्रभारी वसीम राहुल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री औघड़नाथ मंदिर भी जाएंगे। वह कार्यकर्ताओं के साथ मीडिया से भी बात करेंगे।

- अखिलेश यादव आज आगामी नगर-निकाय चुनाव के संबध में कार्यकर्ताओं और सपा पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे।

- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करीब डेढ घंटे शहर में रहेंगे। वह 12 बजे परतापुर हवाई पट्रटी पहुंचेंगे। जहां से वो फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के लिए रवाना होंगे।

- करीब 2 बजे वो वापस हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से रवाना हो जाएंगे।

Similar News