अखिलेश यादव आए एक्शन मूड में: शिव कुमार बेरिया- कुलदीप यादव ​को दिखाया बाहर का रास्ता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश लोकसभा चुनाव से पहले एक्शन मूड में आ चुके हैं। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में ऐसे कार्यकर्ताओं और नेता के लिए जगह नहीं हो जो पार्टी विरोधी गति विधियों में संलिप्त है। अखिलेश यादव ने एक्शन लेते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया और कानपुर देहात के रसूलाबाद विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Update: 2018-12-03 13:25 GMT

कानपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश लोकसभा चुनाव से पहले एक्शन मूड में आ चुके हैं। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में ऐसे कार्यकर्ताओं और नेता के लिए जगह नहीं हो जो पार्टी विरोधी गति विधियों में संलिप्त है। अखिलेश यादव ने एक्शन लेते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया और कानपुर देहात के रसूलाबाद विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सपा कद्दावर नेता शिव कुमार बेरिया और कुलदीप यादव पार्टी विरोधी गति विधियों में शामिल थे। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने लेटर पैड में प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक बाहर किये गए दोनों नेताओं की नजदीकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह से बढ़ रही थी। जिसकी वजह से अखिलेश यादव ने कठोर कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें ......MP चुनाव:अखिलेश यादव का तूफानी दौरा, करेंगे चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बीते रविवार को कानपुर देहात के खजांची नाथ के जन्मदिन के मौके पर हाईटेक निर्मित घर की चाभी सौपने पहुंचे थे। लेकिन अखिलेश यादव की घर की चाभी खजांची नाथ को नहीं सौंप सके थे। इतना ही नहीं अखिलेश यादव की खजांची नाथ से मुलाकात तक नहीं हो पायी थी। अखिलेश यादव ने इसका जिम्मेदार पार्टी के नेताओं को ठहराया था। नोट बंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्में खजांची नाथ को अखिलेश यादव ने गोद लिया है।

यह भी पढ़ें ......BJP अपनी विफलता छुपाने के लिए उठा रही है अयोध्या का मुद्दा- अखिलेश यादव

खजांची नाथ का पैत्रक गाँव सरदारपुरा है और ननिहाल अनंतपुरा धौकल है। खजांची नाथ का परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहा था। अखिलेश यादव ने खजांची नाथ को घर देने का वादा किया था। उन्होंने खजांची नाथ को दो हाईटेक घर बनवाये है एक घर उसके पैत्रक गाँव सरदारपुरा में और दूसरा ननिहाल अनंतपुरा धौकल में। खजांची नाथ की माँ सर्वेसा देवी के साथ खजांची के बाबा प्रथा नाथ और दादी शशि देवी मार पीट करती थी। जिसकी वजह से सर्वेसा देवी खजांची को लेकर अनंतपुर ननिहाल में लेकर रहने लगी थी। अखिलेश यादव बीते रविवार को जब खजांची नाथ के पैतृक गाँव पहुंचे तो वहां पर खजांची नाथ नहीं था। जब उनको हकीकत की जानकारी हुयी तो उन्हें बहुत अफ़सोस हुआ। उन्होंने इसके लिए अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया था।

यह भी पढ़ें ......भाजपा की असफल नीतियों के चलते देश संकटग्रस्तः अखिलेश यादव

जब इस प्रकरण की अखिलेश यादव ने जानकारी जुटाई तो उन्हें पता चला कि पार्टी के ही कुछ वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम को बिगाड़ना चाहते थे। जिसमें उनकी अहम् भूमिका थी, जिसकी वजह से पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया और रसूलाबाद के विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।दरअसल झींझक के चेयर मैन राजकुमार शिव कुमार बेरिया के बहुत ख़ास है। शिवकुमार बेरिया पर आरोप है कि राजकुमार ने पूर्व मंत्री के ईशारे पर खजांची को उसके ननिहाल से ग्रामीणों के साथ मिलकर उसके पैत्रक गाँव नहीं जाने दिया था।

यह भी पढ़ें ......भाजपा सरकार में हो रहा शिक्षकों का अपमान: अखिलेश यादव

शिव कुमार बेरिया समाजवादी पार्टी में 2012 में कैबिनेट मंत्री बने थे। शिवकुमार बेरिया रसूलाबाद विधान सभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। और शिवपाल सिंह यादव के बेहद ख़ास है। शिवपाल सिंह यादव के कहने पर ही 2012 में उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इसके साथ ही अखिलेश यादव को ये भी जानकारी मिली थी कि कानपुर देहात में शिवकुमार बेरिया और कुलदीप यादव प्रगति शील समाजवादी पार्टी लोहिया के लिए कैम्पेन भी कर रहे थे।यह भी कयास लगाया जा रहा है कि आगामी 9 को शिवपाल सिंह यादव की लखनऊ के रमा बाई आंबेडकर पार्क में होने वाली महा रैली में प्रसपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं।

Tags:    

Similar News