लो भई! अखिलेश, डिंपल भी बन गए सपा सदस्य, बना दिया ड्रेसकोड

Update: 2017-04-15 13:27 GMT

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आज से समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारम्भ हो गया है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आज कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक रूप से सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई। सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने माता प्रसाद पाण्डेय, राम गोविंद चौधरी, अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, अवधेश प्रसाद, नरेश उत्तम पटेल को सदस्यता ग्रहण कराई। आज प्रदेश भर से तीन लाख प्राथमिक सदस्य बनने की सूचना है।

ये भी देखें : कोई नहीं बच सका इस लेडी डॉन से, सुनसान इलाकों में लिफ्ट मांगकर करवाती थी लाखों की लुट

प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान 2 महीने 15 अप्रैल 2017 से लेकर 15 जून 2017 तक चलेगा। इस अवधि में पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर जनता को पार्टी कार्यक्रमों से अवगत कराएगें और सदस्यता अभियान चलाएंगे। पार्टी के सक्रिय सदस्य ही संगठन में पदाधिकारी बन सकेंगे।

पार्टी के संविधान के अनुसार अब सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष के स्थान पर 5 वर्ष होगा। ग्रामसभा, न्याय पंचायत, विकासखंड एवं वार्ड स्तर पर सदस्यता शिविरों का आयोजन होगा। सदस्यता के लिए 78599-99999 नम्बर पर मिसकाॅल दी जा सकती है। आनलाइन www.samajwadiparty.in/join से भी सदस्यता ली जा सकती है।

समाजवादी पार्टी के समस्त सदस्यों के लिए खादी/हैण्डलूम के वस्त्र पहनना अनिवार्य है तथा युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित पोशाक पहनना अनिवार्य होगा।

Tags:    

Similar News