काँग्रेस की लखनऊ में 10 फरवरी को बड़ी रैली, राहुल की मौजूदगी में होगी ताजपोशी

Update: 2019-01-23 13:49 GMT

लखनऊ: प्रियंका गांधी की काँग्रेस में धमाकेदार एंट्री के बाद उन्हें बड़ी रैली के साथ पार्टी की ज़िम्मेदारी सौंपी जायेगी। रमाबाई अम्बेडकर मैदान में काँग्रेस ने 10 फरवरी को बड़ी रैली की तैयारी में जुट गई है। रैली में काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गाँधी की ऑफिशियल एंट्री होगी। प्रियंका गाँधी को पार्टी का महासचिव बनाये जाने के बाद काँग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़ी रैली के आयोजन के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियाँ शुरू करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें.....चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक! राजनीति में प्रियंका की एंट्री

देश की राजनीति में प्रियंका गाँधी की धमाकेदार एंट्री के बाद यूपी में काँग्रेस ने पैर पसारने की योजना को धरातल पर उतारने पर काम शुरू कर दिया है। प्रियंका गाँधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना कर काँग्रेस विरोधियों को ज़ोरदार टक्कर देने का खाका तैयार कर दिया। प्रियंका गांधी को पार्टी के महासचिव के तौर पर काम सभालने से पहले पार्टी बड़ी रैली कर विरोधियों को अपनी ताक़त का एहसास दिलाना चाहती है। काँग्रेस लखनऊ में 10 फरवरी को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में राहुल गांधी की रैली में प्रियंका गांधी की ताजपोशी होगी।

यह भी पढ़ें.....प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा प्रयागराज कुंभ, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों युद्ध स्तर पर कांग्रेसियों से काम पर जुटने को कहा गया है। लोकसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों, जिलाध्यक्षों और विधायकों को रैली में भीड़ जुटाने की ज़िम्मेदारी दी गई है। काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के अलावा काँग्रेस के चेहरे के तौर पहचाने जाने वाले प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, जितिन प्रसाद, विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू, पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता इमरान मसूद समेत कई बड़े नेताओं को रैली भीड़ जुटाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

Tags:    

Similar News